फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Monsoon intensity will increase in the state from tomorrow, weather department alerts for rain

Weather Update : यूपी में आज से आएगी मानसून में तेजी, मौसम विभाग ने इन जिलों में किया बारिश का अलर्ट

Wed, 04 Sep 2024 12:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 04 Sep 2024 12:21 AM IST
सार

यूपी में बीते दो दिन उमस और गर्मी के रहे। आज से एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Weather of UP: Monsoon intensity will increase in the state from tomorrow, weather department alerts for rain
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बुधवार से बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ने के आसार हैं। मंगलवार को विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी तो हुई, लेकिन तापमान में आए उछाल की वजह से तपिश और उमस ने लोगों को परेशान किया। यूपी के उत्तरी पश्चिमी हिस्से सहारनपुर, शामली समेत गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ आदि में मंगलवार को हल्की बारिश देखने को मिली।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बुधवार से बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में बढ़ोतरी के संकेत हैं। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अगले कुछ दिन रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो बस्ती में सर्वाधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 
विज्ञापन


वहीं प्रयागराज में 36.9 डिग्री और बलिया में 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो गाजीपुर में सबसे कम 24.5 डिग्री सेल्सियस तो चुर्क में 25 डिग्री, वहीं मुजफ्फरनगर में 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार से मौसम में बदलाव व राहत की उम्मीद
 मौसम विभाग के पूर्वानुमान के उलट मंगलवार को राजधानी में बादल नहीं बरसे, बल्कि दिन में हुई तेज धूप और तपिश ने लोगों को बेहाल किया। अब बुधवार से लखनऊ के मौसम में बदलाव और राहत की उम्मीद जताई जा रही है।मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक बुधवार से राजधानी के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। अगले एक-दो दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की उछाल के साथ 35.8 डिग्री दर्ज हुआ तो वहीं न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की बढत के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed