फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Mercury reached 45 in Prayagraj, scientists said heat will create record, alert in these distri

Weather Update : 45 पहुंचा प्रयागराज में पारा, आज कई शहरों में भीषण लू का अलर्ट, वैज्ञानिकों ने दी यह चेतावनी

Sun, 09 Jun 2024 12:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 09 Jun 2024 12:12 AM IST
सार

Weather of UP: मौसम में तल्खी अभी बनी रहेगी। प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। कई शहरों में रविवार के लिए भीषण लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।
 

विज्ञापन
Weather of UP: Mercury reached 45 in Prayagraj, scientists said heat will create record, alert in these distri
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी फिर से अपने रंग में आ रही है। पारा लगातार बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मौसम में तल्खी अभी बनी रहेगी। प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। कई शहरों में रविवार के लिए भीषण लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


हालांकि शुक्रवार की रात को अचानक आई आंधी और शनिवार को छाए बादलों के कारण शनिवार को झांसी व आसपास के इलाकों को राहत मिली। 45 पार चल रहा पारा 42.9 डिग्री पर आ पहुंचा। वहीं रात का पारा 31.4 से 28.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उधर प्रयागराज में तापमान 45 डिग्री पार ही बना हुआ है। प्रदेश में सर्वाधिक गर्म प्रयागराज रहा। 
विज्ञापन


इन शहरों में सामान्य से अधिक पारा रहने से गर्म ज्यादा रहा
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पारे में भले ही कहीं-कहीं कुछ गिरावट आई है, लेकिन तापामान सामान्य से 4.5 डिग्री तक अधिक है। ऐसे में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों के लिए आरेंज अलर्ट
जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र में भीषण लू चलने के आसार हैं। इसलिए यहां पर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

यहां के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट 
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजा, मैनपुरी, इटावा, औरैया व आसपास के इलाकों में लू चलने के आसार हैं। इन शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed