फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Heavy rain expected in many parts of the state from Wednesday, minimum temperature slipped in m

यूपी का मौसम: बुधवार से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार, कई जिलों में नीचे खिसका न्यूनतम तापमान

Wed, 28 Aug 2024 07:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 28 Aug 2024 07:47 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Weather of UP: Heavy rain expected in many parts of the state from Wednesday, minimum temperature slipped in m
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बुधवार को भी अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश हुई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार को प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, संतरविदासनगर, सुल्तानपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मंगलवार को गाजीपुर में 46.2 मिमी, प्रयागराज में 36.5 मिमी, उरई में 27 मिमी, चुर्क में 16.8 मिमी, फुरसतगंज में 12.6 मिमी, सुल्तानपुर में 10 मिमी, वाराणसी में 8.6 मिमी, हमीरपुर में 5 मिमी और बलिया में 3.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो नजीबाबाद में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बस्ती में 35 और लखीमपुर खीरी में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  न्यूनतम तापमान की बात करें तो झांसी में सबसे कम 22.7 डिग्री सेल्सियस तो मेरठ में 22.9 डिग्री और गाजीपुर में 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed