फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weather

छाए रहेंगे बादल, रुक-रुककर होगी बारिश

Fri, 05 Jul 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
weather
00
विज्ञापन

छाए रहेंगे बादल, रुक -रुक होगी बारिश
- मौसम विज्ञानी बोले, तीन से चार दिन तक राजधानी समेत आसपास केइलाकों में बारिश के आसार
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सुस्त पड़े मानसून केसक्रिय होने के बाद सप्ताह के अंत तक राजधानी समेत आसपास के इलाकाें में गरज-चमक केसाथ धीमी, तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों तक बादलों की आवाजाही, छाए रहने के साथ कहीं धीमी तो कहीं तेज बौछारें रुक-रुककर भिगोती रहेंगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुस्त पड़ी मानसूनी गतिविधियों में तेजी आई है। वायुमंडल में आर्द्रता प्रतिशत भी बढ़ा है। ऐसे में आने वाले दिनों में लखनऊ समेत आसपास केइलाकों में आते-जाते बादलों केसाथ कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश के आसार हैं। यह दौर सोमवार तक भी खिंच सकता है। कुछेक स्थानों पर तेज बौछारों के पड़ने के भी आसार हैं। इन सबके बीच बृहस्पतिवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed