{"_id":"67587bd26938e0a9db0186d3","slug":"weather-is-making-you-sick-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108226-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मौसम की दोहरी मार बना रही बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मौसम की दोहरी मार बना रही बीमार
Tue, 10 Dec 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। श्रावस्तीवासी मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं। शाम को शुरू होने वाला घना कोहरा सुबह तक लोगों को ठिठुरन का अहसास दिला रहा है। वहीं इसके बाद निकलने वाली चटक धूप पसीना ला रही है। वहीं गर्म कपड़े न पहनने वालों को तेज पछुआ हवा की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है।
जिले में शाम पांच बजे शुरू होने वाला कोहरा सुबह नौ बजे तक छाया रहता है। इस बीच पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व तेज पछुआ हवाओं के कारण जहां रात में ठंड बढ़ चुकी है। वहीं सुबह शाम लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गर्म कपड़े पहनकर निकलने वाले लोगों को दिन में तेज धूप के कारण पसीने आ रहे हैं। वहीं गर्म कपड़े उतारते ही तेज पछुआ हवाएं ठंड का अहसास दिला रही है।
मौसम की यह दोहरी मार लोगों को बीमार बना रही है। ऐसे में अस्पताल आने वाला प्रत्येक तीसरा तो लगभग सभी घरों में कोई न कोई सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी से पीड़ित है। अस्पताल आने वाले ज्यादातर मरीज इन्हीं बीमारियों से ग्रसित बताए जा रहे हैं जिन पर कई कई दिनों तक एंटीबायोटिक दवाओं का असर होता नहीं दिख रहा है। वहीं इस बारे में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. श्याम मिश्रा का कहना है कि लोगों को चाहिए कि एहतियात बरतें। गुनगुने पानी का सेवन करें, बच्चों व बुजुर्गों का ख्याल रखें, लापरवाही कदापि न बरतें। समस्या है तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर चिकित्सक की सलाह लें।