{"_id":"67a097b23d85240024093454","slug":"weather-in-up-weather-is-feeling-like-april-in-february-there-will-be-a-change-from-today-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: फरवरी में अप्रैल सा अहसास करा रहा मौसम, आज से होगा बदलाव, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: फरवरी में अप्रैल सा अहसास करा रहा मौसम, आज से होगा बदलाव, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Mon, 03 Feb 2025 04:05 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Feb 2025 04:05 PM IST
सार
मौसम विभाग ने यूपी में सोमवार से बदलाव की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से मिली नमी बारिश कराएगी। वहीं, तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
मौसम में होगा बदलाव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में चल रही पुरवाई और तीखी धूप मिलकर फरवरी में अप्रैल की गर्मी का अहसास करा रहे हैं। धूप इतनी तल्ख होने लगी है कि अभी से लोग दिन में गर्मियों के कपड़ों में आ गए हैं और पंखों की जरूरत महसूस होने लगी है।
विज्ञापन
बदले हुए मौसम के बीच प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में सोमवार की देर रात से हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। पश्चिम में बूंदाबांदी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद दिन व रात के पारे में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 14 जिलों में गरज चमक संग वज्रपात की चेतावनी जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि नए सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वा हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर पश्चिम में बारिश कराएंगी। इस दौरान राजधानी लखनऊ में भी बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। बुधवार से दिन व रात के पारे में हल्की गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन
यहां है वज्रपात होने की संभावना
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व आसपास के इलाकों में।