फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: The process of heat during the day and cold at night continues.

Weather in UP: यूपी में पछुआ की रफ्तार चालीस पार, थोड़ा गोता लगाकर फिर चढ़ेगा पारा

Tue, 04 Mar 2025 03:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Mar 2025 03:41 PM IST
सार

यूपी के मौसम में पछुआ हवाओं का असर देखा जा रहा है। ऐसे में दिन में गर्मी तो रात को तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पछुवा हवाओं की रफ्तार 40 पार कर गई है।

विज्ञापन
Weather in UP: The process of heat during the day and cold at night continues.
weather - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद पिछले दो दिनों से तेज रफ्तार पछुआ हवाएं चल रही हैं। मंगलवार को इन हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा को भी पार कर गई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश भर में चल रही ये तेज रफ्तार उत्तरी पछुआ हवाएं बृहस्पतिवार तक जारी रहने वाली हैं। इसके असर से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


मंगलवार और बुधवार को इन उत्तरी पछुआ हवाओं  की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक चले जाने का अनुमान है। इन हवाओं के असर से दोपहर में होने वाली धूप की तल्खी मद्धिम हुई। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार के बाद हवाओं की रफ्तार थमने से दिन में धूप की तपिश में तेजी आएगी साथ ही पारे में उछाल देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश के 12 जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। 31.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ वाराणसी सबसे गर्म रहा तो वही 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कानपुर दूसरे नंबर पर रहा। 


ताजा पानी लगी फसलों को तेज रफ्तार हवाओं से हो सकता है नुकसान
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इन तेज पछुआ हवाओं से ऐसे तो कोई विशेष नुकसान नहीं होने वाला है, जिन तैयार मौसमी फसलों में ताजा पानी लगाया गया है। उन्हें इन तेज हवाओं से थोड़े-बहुत नुकसान से इनकार नहीं किया सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed