फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: Rain starts in East Uttar Pradesh and expand across state.

Weather in UP: पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश शुरू, खुशनुमा रहेगा सितंबर का आखिरी सप्ताह, जानें पूरा अपडेट

Wed, 25 Sep 2024 12:16 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Sep 2024 12:16 AM IST
सार

प्रदेश में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है और अब इसके पूरे प्रदेश में फैलने की भविष्यवाणी मौसम वैज्ञानिक कर रहे हैं।

विज्ञापन
Weather in UP: Rain starts in East Uttar Pradesh and expand across state.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार मानसून की विदाई देर से होगी... मौसम वैज्ञानिकों का ये पूर्वानुमान सही साबित हो रहा है। मंगलवार को प्रदेश के गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और आजमगढ़ में झमाझम बारिश देखने को मिली। बारिश की वजह से पिछले कुछ दिनों से सता रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। पिछले कई दिनों से धूप की तल्खी के बीच धान की खेती करने वाले किसान, बारिश की उम्मीद में आसमान की तरफ देख रहे थे, आज उनके चेहरे खिल गए।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र और विकसित हो रहे नए वेदर सिस्टम के असर से मंगलवार को पूर्वी यूपी से शुरू हुई बारिश बुधवार के बाद प्रदेश के बाकी हिस्सों तक पहुंच जाएगी। कुल मिलाकर सितंबर का आखिरी सप्ताह खुशनुमा रहने वाला है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अनुज सिंह के एनकाउंटर पर सियासत: 'एक बहन के आंसू जो शब्द बनकर सबको झकझोर रहे हैं, लेकिन...', सपा ने उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इस वजह से फंसा था सुल्तानपुर डकैती कांड का बदमाश अनुज... व्यापारियों ने एसटीएफ को दिया सुराग


बुधवार से अगले दो-तीन दिन यूपी के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं, 27 व 28 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश के भी संकेत हैं। हालांकि, पश्चिमी यूपी में बारिश की तीव्रता मध्यम रहेगी। इस दौरान पूर्वा हवा भी चलेगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात भी मिलेगी। 

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां दोपहर में सख्त धूप रही और तापमान में बढ़त दर्ज की गई। दिन में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। लखनऊ में भी बुधवार से अगले कुछ दिन छिटपुट बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed