फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: Monsoon may enter in Uttar Pradesh in next two three days.

Weather in UP: आंधी-बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, दो से तीन दिन में यूपी में प्रवेश करेगा मानसून

Fri, 21 Jun 2024 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jun 2024 12:06 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून के आगामी 2-3 दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। इसके चलते पूर्वी यूपी में 23 जून से तेज बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather in UP: Monsoon may enter in Uttar Pradesh in next two three days.
बृहस्पतिवार तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी के बाद आंधी-बारिश से लोगों को राहत मिली है। ज्यादातर हिस्सों में बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 40 डिग्री से भी नीचे आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने घोषणा कर दी है कि मानसून बिहार पहुंच गया है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले दो से तीन दिन में उत्तर प्रदेश में इसका प्रवेश हो जाएगा। राजधानी लखनऊ और आसपास 23-24 जून को अच्छी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की रात से बृहस्पतिवार तक प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में आंधी के साथ अच्छी बारिश भी हुई। बरसात का औसत 4.5 मिमी रहा। पिछले सालों की तुलना करें तो इस साल प्रदेश में जून महीने में 78 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 31 मई से मानसून की पूर्वी शाखा पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में रुकी हुई थी। 20 दिन के बाद बृहस्पतिवार को यह सक्रिय हुई है।
विज्ञापन


मानसून बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने से मानसून की पूर्वी शाखा का उत्तरी छोर बिहार के भागलपुर से होते हुए रक्सौल तक पहुंच गया। इसके आगामी 2-3 दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। इसके चलते पूर्वी यूपी में 23 जून से तेज बारिश होने के आसार हैं। वहीं 24 जून को पूर्वोत्तर तराई एवं पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 जून से बारिश में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी यूपी में अब लू नहीं, पश्चिम में कुछ असर दिखेगा
पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब लू जैसे हालात नहीं हैं, हालांकि पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ इलाके अभी लू की चपेट में रह सकते हैं। मौसम विभाग ने मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और आसपास के इलाकों में लू का असर दिखने के आसार जताए हैं।

सिर्फ इन शहरों में 40 से अधिक रहा तापमान
 
शहर पारा
प्रयागराज 43.6
उरई 43.2
कानपुर 41.9
झांसी 41.6
हमीरपुर 41.2

इन जिलों में हुई बरसात
आगरा, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, श्रावस्ती, बलिया, बरेली, भदोही, बिजनौर, गाजीपुर, हमीरपुर, हरदोई, गोरखपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, वृंदावन, मुरादाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी और इनके आसपास के इलाकों में कहीं तेज तो कहीं छिटपुट बरसात हुई।


बिजली गिरने व तेज हवाएं चलने का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व आसपास के इलाकों में बादल गरजने, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रयागराज, वाराणसी, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती और आसपास के इलाकों में बिजली गिरने को लेकर सतर्क किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed