फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: Heavy rain in Lucknow and nearby districts.

लखनऊ में मूसलाधार बारिश: यूपी विधानसभा में भरा बारिश का पानी, नगर निगम की छत भी लीक

Wed, 31 Jul 2024 10:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 Jul 2024 10:26 PM IST
सार

यूपी में तेज गर्मी और उमस के बीच हुई बारिश से मौसम बदल गया है। वहीं, बिजली कड़कने व भारी बारिश के बीच लोगों से अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Weather in UP: Heavy rain in Lucknow and nearby districts.
यूपी विधानसभा में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में तेज और उमस भरी गर्मी के बीच लखनऊ व आसपास के इलाकों में हुई जोरदार बारिश से मौसम बदल गया है। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे घने बादलों से अंधेरा छा गया और  जमकर बारिश हुई। लगातार बारिश से लखनऊ विधानभवन के अंदर पानी भर गया और बाहर भी जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। उधर, नगर निगम कार्यालय सहित कई प्रमुख कार्यालयों में भी जलभराव हो गया।

विज्ञापन


भारी बारिश से लखनऊ शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। हालांकि, बारिश के कारण लोगों को तेज गर्मी व उमस से राहत मिली है। इसके पहले मंगलवार को तराई समेत पूर्वी और दक्षिणी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून टर्फ के मध्य भारत से उत्तर की ओर खिसकने और यूपी में मानसून के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत बन रहे हैं।

विज्ञापन

नगर निगम में भरा पानी

Weather in UP: Heavy rain in Lucknow and nearby districts.
नगर निगम की इमारत के बाहर का दृश्य। - फोटो : amar ujala
बारिश के कारण नगर निगम की इमारत के बाहर सड़क पर जलभराव हो गया। वहीं, इमारत के अंदर भी पानी भर गया।

व्यवस्था की पोल खुुली

Weather in UP: Heavy rain in Lucknow and nearby districts.
हर बार की तरह इस बार भी कुछ घंटे की बारिश ने पूरी व्यवस्था की पोल खोल दी और प्रशासन के दावों को भी बेनकाब कर दिया। 

लखनऊ का भूतनाथ मार्केट हुआ जलमग्न

Weather in UP: Heavy rain in Lucknow and nearby districts.
लखनऊ का भूतनाथ मार्केट। - फोटो : amar ujala
बारिश के कारण शहर के भूतनाथ मार्केट में चारों तरफ पानी भर गया। वहीं, बेसमेंट डूब गया। इस पर व्यापारियों ने नगर निगम पर आक्रोश व्यक्त किया है।





लखनऊ में बारिश: राजाजीपुरम में सड़क पर गिरा पेड़



लखनऊ : डीएम ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में भरा पानी

विधानसभा में पानी भर गया

Weather in UP: Heavy rain in Lucknow and nearby districts.

यूपी विधानसभा में पानी भरने को लेकर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा। समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव ने विधानसभा में पानी भरने के वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया और सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बजट की सबसे अधिक आवश्यकता विधानसभा को है। एक मूसलाधार बारिश में यह हाल हो गया है। बाकी प्रदेश भगवान भरोसे है। मौसम विभाग ने बिजली कड़कने और भारी वर्षा के मद्देनजर लोगों से अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की अपील की है और जारी एडवायजरी में कहा गया है कि असुरक्षित भवनों व पेड़ों के संपर्क में आने से बचें। लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है।

सुरक्षा गार्ड को इस तरह इंतजार करना पड़ा

Weather in UP: Heavy rain in Lucknow and nearby districts.

विधानभवन से पानी हटाने के काम में कर्मचारी लगे रहे। इस दौरान सुरक्षा गार्ड इंतजार करते रहे।

हर बार होता है शहर में जलभराव

Weather in UP: Heavy rain in Lucknow and nearby districts.
यूपी विधानसभा में भरा पानी - फोटो : amar ujala

हर बार बारिश में जलभराव से पूरा शहर हलाकान हो जाता है। 

यूपी विधानसभा में जलभराव

Weather in UP: Heavy rain in Lucknow and nearby districts.

यूपी विधानसभा में जलभराव का एक दृश्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed