{"_id":"61fe1a5c4210b00a8b45a9f2","slug":"weather-harmed-crop-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आंधी-ओलों से फसलों को भारी नुकसान, तीन की जान गई, बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आंधी-ओलों से फसलों को भारी नुकसान, तीन की जान गई, बढ़ेगी ठंड
Sat, 05 Feb 2022 03:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 05 Feb 2022 03:19 PM IST
सार
यूपी में आंधी-ओलों से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने की भविष्यवाणी की है और घने कोहरे की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
गोंडा में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले भी पड़े।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बीते दो दिनों से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर हो रही तेज बारिश व ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अंबेडकरनगर में दीवार गिरने से दो लोगों और अयोध्या में पेड़ गिरने से एक किसान की मौत हो गई है।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में शुक्रवार को चली तेज हवाओं के चलते विभिन्न क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक कच्चे मकान ढह गए। इनकी चपेट में आए तीन लोग जख्मी भी हुए हैं। वहीं अयोध्या में भी कई स्थानों कच्चे मकान के अलावा पेड़ धराशायी हो गए। जिले में कई स्थानों पर ओले भी पड़े हैं जिसके चलते गेहूं, सरसों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
इस खराब मौसम की मार सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती के अलावा लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, लखनऊ के किसानों पर भी पड़ी है। मौसम विभाग का कहना है कि यह बारिश प्रदेश भर में ठंड को और बढ़ाएगी। आने वाले दिनों में घने कोहरे और दिन में अधिक गलन की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी भी प्रदेश के तापमान को प्रभावित करेगी।
विज्ञापन