{"_id":"586f4a944f1c1b1c7e15b3ae","slug":"weather-forecast-for-lucknow-in-coming-weeks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रहें तैयार, वीकेंड पर और बढ़ेगी गलन, बूंदाबांदी के भी आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहें तैयार, वीकेंड पर और बढ़ेगी गलन, बूंदाबांदी के भी आसार
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
गलन के चलते ठिठुरते लोग
- फोटो : amar ujala
घना कोहरा, हाड़कंपाती ठंड, बदली और बूंदाबांदी। मौसम में बदलाव का यह दौर अभी वीकेंड तक जारी रहेगा। दरअसल पाकिस्तान और जम्मू के करीब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है।
विज्ञापन
इसके चलते आने वाले 36 से 72 घंटे में राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बदली के आसार हैं। वहीं कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी और ठंड बढ़ाएगी। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि ठंड के तेवरों में उतार-चढ़ाव जारी रहेंगे।
विज्ञापन
गलन भरी ठंड अभी और बढ़ सकती है। उधर, बुधवार की रात साल का सबसे घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 20 मीटर के आसपास रही। हालांकि दिन में सुबह 10 बजे के करीब धूप खिलने से लोगों को गलन से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
दिन के अधिकतम पारे ने पिछले पांच दिनों में 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक की छलांग लगाई और 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 100 प्रतिशत रहा।
Trending Videos
सुबह से शाम तक ऐसे कम हुई दृश्यता
ठंड में कपकपाते लोग
- फोटो : amar ujala
समय कोहरे की दृश्यता
बुधवार रात 12 बजे से तड़के 4 बजे तक 0 से 20 मीटर
तड़के 4 से 5:30 बजे तक 0
गुरुवार सुबह 6 बजे से 8:30 बजे तक 0 से 50 मीटर
सुबह 10 बजे तक 100 मीटर की दृश्यता
शाम 7 बजे के बाद से विजिबिल्टी घटना शुरू, 200 से 400 मीटर
पिछले पांच दिनों में पारे में उतार-चढ़ाव
तारीख अधिकतम न्यूनतम
05 जनवरी 22.0 08.3
04 जनवरी 20.7 09.0
03 जनवरी 18.4 10.2
02 जनवरी 17.6 09.4
01 जनवरी 17.6 09.4
‘पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते शुक्रवार और शनिवार को राजधानी समेत आसपास के इलाकों में आंशिक बदली केसाथ बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। खिल रही धूप के चलते पारा चढ़ रहा है। पारे में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा’।- जेपी गुप्ता, निदेशक, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र