{"_id":"64faffb4df9546a2b10e9aa5","slug":"weather-changed-in-entire-up-including-lucknow-meteorological-department-alerted-for-three-days-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update : लखनऊ समेत पूरे यूपी में बदला मौसम, अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update : लखनऊ समेत पूरे यूपी में बदला मौसम, अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने किया अलर्ट
Sat, 09 Sep 2023 06:37 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 09 Sep 2023 06:37 AM IST
सार
अचानक से सक्रिय हुए सिस्टम ने गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को ठंडी वाली राहत दी है। हालांकि ज्यादा राहत पूर्वी उत्तर प्रदेश को मिली है। मौसम विभाग के मुतिबक अभी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर गरच चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
rain in lucknow
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अचानक से सक्रिय हुए सिस्टम ने गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को ठंडी वाली राहत दी है। हालांकि ज्यादा राहत पूर्वी उत्तर प्रदेश को मिली है। मौसम विभाग के मुतिबक अभी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर गरच चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात रिकार्ड की गई है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली चमकी और हल्की से मध्यम बरसात हुई। जबिक एक या दो स्थानों पर भारी बरसात भी हुई है। मौसम के लिहाज से अगले तीन दिन चेतावनी भरे होंगे।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों से जारी बरसात का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटें कई इलाकों के लिए अहम बताए हैं। अमेठी, अयोध्या, बंदायू, बहराइच, बरेली, बाराबंकी, एटा, फर्रुखाबाद, गोंडा, हरदोई, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कासगंज, खीरी, लखनऊ, मैनपुरी, रायबरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर व आसपास के इलाकों में भारी बरसात के आसार हैं। मौसम विभाग ने सावधान रहने को कहा है।
विज्ञापन
कल से 10 तक यहां भारी बरसात का येलो अलर्ट
09 सिंतबर - बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर व आसपास।
10 सितंबर - गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर।