फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather change in lucknow and near by areas in Uttar Pradesh.

यूपी में बदला मौसम: हवा और बूंदाबांदी ने दी राहत, विशेषज्ञ बोले- यह अस्थायी बदलाव, तापमान बढ़ेगा

Thu, 05 May 2022 12:03 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 May 2022 12:03 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश भर में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि बृहस्पतिवार को ऐसे मौसम के आसार कम हैं।

विज्ञापन
Weather change in lucknow and near by areas in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ और बुधवार को शाम होते-होते तेज हवाओं और बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दिलाई। इससे पहले दोपहर में कड़क धूप के बाद शाम को अंधेरा छाने के साथ ही हवा का पैटर्न बदल गया। हवाएं चलीं और शहर भर में बूंदाबांदी भी हुई।

विज्ञापन


मौसम बुलेटिन के मुताबिक, दिन का तापमान 38.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। रात का तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा। इसके अलावा प्रदेश भर में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि बृहस्पतिवार को ऐसे मौसम के आसार कम हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ भू वैज्ञानिक डॉ. सीएम नौटियाल का कहना है कि उत्तर पश्चिम भारत में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के अनेक नगरों में धूलभरी आंधी, वर्षा, ओलावृष्टि तथा तापमान में गिरावट है। लखनऊ भी इससे अछूता नहीं है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण है, लेकिन यह अस्थायी राहत है। तापमान फिर बढ़ेगा, हालांकि, कुछ दिन ही लू चलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed