{"_id":"5ae21fff4f1c1b58098b6937","slug":"weather-alert-for-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अलर्ट: यूपी में तपन तेज, 24 से 48 घंटों में गरज-चमक के साथ अंधड़ की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अलर्ट: यूपी में तपन तेज, 24 से 48 घंटों में गरज-चमक के साथ अंधड़ की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Apr 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
file foto
38 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच प्रदेश को तपा रहा मौसम करवट लेने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटों में गरज-चमक के साथ कुछेक स्थानों पर तेज धूल भरे अंधड़-तूफान की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी के मुताबिक देश के कुछ राज्यों में सक्रिय होने वाले विक्षोभ व चक्रवातीय दबाव का असर प्रदेश के कई हिस्सों में पड़ सकता है, जिसके चलते मौसमी बदलाव की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी इलाकों में कुछेक स्थानों पर उमड़-घुमड़ कर छाने वाले बादलों के अलावा धूल भरे अंधड़ चल सकते हैं। इन सबके बीच, बृहस्पतिवार को प्रदेश लगभग 45 डिग्री के पारे में तपा। इलाहाबाद पीबीओ प्रदेश में 44.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म व आगरा ताज 44 डिग्री केसाथ दूसरा गर्म स्थान रहा।
विज्ञापन
कानपुर, उरई, हमीरपुर, अलीगढ़, वाराणसी एपी, फुर्सतगंज, मेरठ, चुर्क में दिन का अधिकतम तापमान तीखी धूप के चलते 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। तपन से लोग दिन भर बेहाल रहे।