फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weapons are the main cause for death.

जानें, कैसे खुद के हथियार बनें सबसे बड़ा खतरा?

Sun, 07 Sep 2014 11:33 AM IST
सुधीर कुशवाहा/अमर उजाला, लखनऊ
सुधीर कुशवाहा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Sep 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
weapons are the main cause for death.

लोग जिन असलहों को आत्मरक्षा के लिए ले रहे हैं, उनसे ही हत्याएं अधिक हो रही हैं। यही नहीं, असलहों के लाइसेंस जमकर बांटे गए।

विज्ञापन


स्थिति यह है कि लोगों के पास सशस्त्र पुलिस से कई गुना लाइसेंसी असलहे हैं। यह एक बड़े खतरे का सबब बन सकता है। चौंकाने वाला यह खुलासा आईआईएम लखनऊ की स्टडी रिपोर्ट में सामने आया है।

राज्य सरकार ने यह स्टडी हर्ष फायरिंग की बढ़ती वारदातों में हो रही मौतों को लेकर कराई थी। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में यह रिपोर्ट प्रमुख सचिव गृह के हलफनामे के साथ पेश की थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सरकार से इस रिपोर्ट पर 18 सितंबर तक अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।

न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना और न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव की खंडपीठ ने शनिवार को यह आदेश एक लंबित याचिका पर दिया।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार के आग्रह पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी की खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के शस्त्रों के लाइसेंस नियमानुसार जारी करने की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक कोर्ट के पहले के आदेशों के तहत आमतौर पर शस्त्र लाइसेंस बनाए जाने पर रोक है।

असलहे बने हैसियत का प्रतीक
शासकीय अधिवक्ता रिशाद मुर्तजा के अनुसार आईआईएम लखनऊ की स्टडी में यह तथ्य भी आया कि समाज में अपनही अहम व खास हैसियत दिखाने के लिए लोग लाइसेंसी असलहों में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आभूषण की तरह असलहे भी हैसियत का प्रतीक बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed