फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh (UP) CM Yogi Adityanath Latest: We will provide ten lakhs jobs in next six months says Chief Minister Yogi Adityanath.

अगले छह महीने में 10 लाख लोगों को रोजगार देने की कार्ययोजना तैयार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Wed, 10 Jun 2020 05:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Jun 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh (UP) CM Yogi Adityanath Latest: We will provide ten lakhs jobs in next six months says Chief Minister Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

News in Hindi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आगामी छह महीने में प्रदेश में 10 लाख लोगों को रोजगार देने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। उन्होंने अफसरों से कहा कि कामगारों व श्रमिकों को रोजगार दिलाने के लिए लगातार कोशिशें की जाएं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी बुधवार को अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में 15 जून 2020 तक ट्रूनैट मशीनों को कार्यशील किया जाए। जिससे कि कम से कम से समय में कोरोना टेस्टिंग का परिणाम प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि कोविड और नॉन कोविड अस्पतालों की व्यवस्था को चुस्त बनाए रखने के लिए चिकित्सा शिक्षामंत्री और स्वास्थ्य मंत्री कार्यों की जानकारी नियमित तौर पर प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार किया जाए। अस्पतालों में अपनी शिफ्ट के दौरान डॉक्टर कम से कम दो बार राउंड लें। उन्होंने अस्पतालों को साफ-सुथरा बनाए जाने और रोगियों को अच्छा भोजन व दवा उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed