फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   We will execute reservation in promotion if come in power says Akhilesh Yadav.

अखिलेश यादव का एलान, सपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था

Mon, 04 Jan 2021 11:33 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Jan 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
We will execute reservation in promotion if come in power says Akhilesh Yadav.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

चुनावी वर्ष शुरू होने के साथ ही आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने राजनीतिक दलों से मिलकर पदोन्नति में आरक्षण देने की व्यवस्था को लागू करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर पदोन्नति में आरक्षण बिल को संसद में पास कराने व पिछड़े वर्गों को भी पदोन्नति में आरक्षण देने की व्यवस्था लागू कराने में मदद करने की मांग की।

विज्ञापन


अखिलेश ने भी आश्वासन दिया है कि सपा की सरकार बनने पर प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था लागू करने के साथ ही रिवर्ट किए गए दलित व पिछड़े वर्ग के कर्मियों के दुबारा प्रमोशन दिया जाएगा।
विज्ञापन


आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने सभी राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से मिलने का कार्यक्रम तैयार किया है। इस मौके पर अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सपा सरकार में करीब 2 लाख दलित कार्मिकों को रिवर्ट किया गया था। जिससे दलित कार्मिक अभी तक खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष से इस मुद्दे पर पार्टी का नजरिया स्पष्ट करने का भी अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दलित व पिछड़े कार्मिकों के अधिकार के लिए हमेशा खड़े होने का भी भरोसा दिलाया

अवधेश ने बताया कि करीब एक घंटे तक इस मुद्दे पर चर्चा के बाद सपा अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि उनकी सरकार में कुछ गलतियां हो गई हैं।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही सबसे पहली कैबिनेट की मीटिंग में अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था को लागू कराते हुए रिवर्ट कार्मिकों का पूर्व तिथि से सम्मान वापस किया जाएगा और साथ ही पिछड़े वर्गों के लिए भी पदोन्नति में आरक्षण की पूर्व प्राविधानित व्यवस्था को भी बहाल कराया जाएगा।

अखिलेश ने दलित व पिछड़े कार्मिकों के अधिकार के लिए हमेशा खड़े होने का भी भरोसा दिया है। सपा अध्यक्ष में मिलने वाले संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों में डॉ. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, एसपी सिंह, अनिल कुमार, श्याम लाल व अन्जनी कुमार शामिल थे।  अवधेश ने कहा आगे भी सभी राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों से मुलाकात कर पदोन्नति में आरक्षण बिल को संसद में पारित कराने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed