फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   we get defated bacause of 85 people says ramgopal.

85 गद्दारों ने हरवाया लोकसभा चुनाव: रामगोपाल

Thu, 09 Oct 2014 11:04 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Oct 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
we get defated bacause of 85 people says ramgopal.

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का कहना है कि 85 गद्दारों ने लोकसभा चुनाव हरवाया। उन्होंने कहा, मैंने चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर पराजय के कारणों पर रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें 85 ऐसे गद्दार छांटे थे जिन्होंने भितरघात किया।

विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट भी नेताजी को दी थी। उन्होंने कहा कि जब तक एकजुट नहीं होंगे, प्रोपेगंडा खड़ा करने वालों से पार पाना मुश्किल है।

रामगोपाल यादव ने जब पूरा प्रस्ताव पढ़ लिया तो उनकी जुबान पर लोकसभा चुनाव में पार्टी की मिली करारी शिकस्त का दर्द और चिंता छलक ही आई। उन्होंने कहा,  मैंने देखा कि लोकसभा चुनाव में कई लोगों ने काम नहीं किया तो कई ने विरोधियों का काम किया।
विज्ञापन


रिपोर्ट नेताजी को देने के साथ मैंने यह कहा था कि पार्टी को ठीक करने के लिए गद्दारों को तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए। पर नेताजी ने दयालुता दिखाते हुए कहा कि इन सबसे बात करके समझा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भस्मासुरों को भी वरदान दे देते हैं

we get defated bacause of 85 people says ramgopal.

रामगोपाल बोले-इन गद्दारों को एक न एक दिन सजा जरूर मिलेगी। भले ही वे चाहे जितने बड़े पद पर बैठे हों और कितने ही बड़े नेता हों। कहा-नेताजी तो भोले बाबा हैं। वे तो भस्मासुरों को भी वरदान दे देते हैं। इसी कारण ये गद्दार व भस्मासुर पार्टी में आज भी मौजूद हैं। ये सब मेरी नजर में हैं। एक न एक दिन इन गद्दारों को गद्दारी का दंड जरूर मिलेगा।

लोग नाराज होंगे पर, मुझे चिंता नहीं
रामगोपाल यादव ने कहा कि कई गद्दार अब भी पार्टी विरोधी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नेताजी की दयालुता का फायदा उठाकर अनुशासन की सीमा से परे जाकर पार्टी के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं। उनकी बातों से कई लोग उनसे नाराज हो सकते हैं। पर, उन्हें इसकी चिंता नहीं। एक न एक दिन गद्दारों को दंड जरूर दूंगा।

गुटबाज कार्यकर्ता नहीं, हम सब: रामगोपाल के बाद बोलने खड़े हुए नरेश अग्रवाल ने कहा, ‘प्रोफेसर साहब, गुटबाजी कार्यकर्ता नहीं हम सब करते हैं।’ कहा कि कार्यकर्ता तो पार्टी के लिए जान देने को तैयार है। पर, दिक्कत बड़े पदों पर बैठे नेताओं की और मंत्रियों की है। यह लोग तो कार्यकर्ताओं की सुनते ही नहीं। तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से काफी देर गूंजता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed