फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   'We are also like your grandfather': CM Yogi's affection for children was evident, as he inquired about the we

‘हम भी तेरे दादा लगते हैं’: बच्चों के बीच उमड़ा सीएम योगी का बालप्रेम, पैतृक गांव में लोगों का पूछा हालचाल

Sat, 07 Feb 2026 02:47 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/ पंचूर (पौड़ी गढ़वाल)
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/ पंचूर (पौड़ी गढ़वाल) Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 07 Feb 2026 02:47 PM IST
सार

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पैतृक गांव पंचूर में रात्रि विश्राम किया। सुबह उन्होंने ग्रामीणों, बुजुर्गों और बच्चों से मुलाकात की। बच्चों के प्रति उनका स्नेह और सहज संवाद चर्चा में रहा, जिसने स्थानीय लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

विज्ञापन
'We are also like your grandfather': CM Yogi's affection for children was evident, as he inquired about the we
बच्चों के बीच उमड़ा सीएम योगी का बालप्रेम - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पंचूर में रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह उन्होंने अपने गांव के बड़े-बुजुर्गों का हालचाल जाना और बच्चों को दुलार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बालप्रेम उमड़ आया।

विज्ञापन


उन्होंने गांव के बच्चों पर अपना स्नेह बरसाया, उनसे बातचीत की और उन्हें चॉकलेट भी दी। सीएम योगी ने एक बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसे प्रेम से खिलाया। बच्चों ने भी सहज भाव से मुख्यमंत्री से बातचीत की। इस दौरान, गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी भी ली।

विज्ञापन

सीएम योगी ने सभी का कुशलक्षेम जाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने परिजनों से भी मिले, सभी का कुशलक्षेम जाना। सीएम योगी की विनम्रता, सरलता व सहजता देखकर स्थानीय लोग भी भाव-विभोर हो गए। इसके बाद अपने गांव में भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों व परिचितों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दुलार किया। 

भ्रमण के दौरान मार्ग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बच्चे ने फूल भेंट किया तो उन्होंने मासूम को खाने का सामान दिया। बच्चे ने वह सामान वहां खड़े अपने दादा को दे दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए प्यार भरे शब्दों में बच्चे से कहा, ‘हम भी तेरे दादा लगते हैं।’ गांव में भ्रमण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों को गांव में रहने और खेतीबाड़ी करने के लिए प्रेरित किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed