फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waterlogging in Gomtinagar Extension will end, pumping station ready

Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार में जलभराव होगा खत्म, पंपिंग स्टेशन तैयार

Sun, 15 Feb 2026 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Gomtinagar Extension will end, pumping station ready
गोमतीनगर में जलभराव। - फोटो : file photo
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में बरसात के मौसम में जलभराव से लोगों को राहत मिलेगी। 400 केएल क्षमता का फ्लड पंपिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण कर मशीनों की टेस्टिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारी पूरी रखें, जिससे कि बरसात में पंपिंग स्टेशन का संचालन प्रभावी रूप से किया जा सके। एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बताया कि गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-4 में जी-20 रोड के पास फ्लड पंपिंग स्टेशन बनाया गया है। इसे बनाने में 7.5 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्टेशन में कुल छह पंप लगाए गए हैं। प्रत्येक पंप की क्षमता 60 अश्वशक्ति है। एक पंप प्रति मिनट 13,000 लीटर पानी निकालेगा। पंपिंग स्टेशन चालू होने से सेक्टर-4 व आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इसके माध्यम से बरसात का पानी गोमती नदी में प्रवाहित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त एलडीए ने जनेश्वर मिश्र पार्क, कैटिल काॅलोनी गऊ घाट व बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास भी 400 केएल क्षमता के तीन फ्लड पंपिंग स्टेशन बनाए हैं। गोमतीनगर के विपुलखंड-3 में निर्मित लाइब्रेरी को एलडीए अपग्रेड करेगा। वर्तमान में लाइब्रेरी का संचालन भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद कर रहा है। लाइब्रेरी का निरीक्षण कर सुविधाओं को उच्चीकृत करने के निर्देश दिए गए हें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed