{"_id":"6491fa034b2629211e05bbc6","slug":"water-reached-all-the-canals-of-jagatpur-happiness-among-the-farmers-raebareli-news-c-13-1-298073-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जगतपुर की सभी नहरों में पहुंचा पानी, किसानों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जगतपुर की सभी नहरों में पहुंचा पानी, किसानों में खुशी
Wed, 21 Jun 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र की नहरों और माइनरों में पानी आ गया है। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई है, क्योंकि बारिश न होने के कारण धान की बेड़न सूख रही थी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद नहरों में पानी आया है। किसानों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया है।
शारदा पोषक नहर से निकली जगतपुर रजबहा से राही ब्लॉक क्षेत्र तक के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचता है। इस नहर में पिछले दो महीने से पानी नहीं छोड़ा गया। रजबहे से जुड़े किसानों के सामने धान की नर्सरी बचाने का संकट है। शंकरपुर माइनर में भी धूल उड़ रही थी। इसके अलावा जोगमगदीपुर, भीख माइनर सहित अन्य नहरों व अल्पिकाओं में पानी नहीं आने से किसान चिंतित थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए अमर उजाला ने बीती 15 जून को नहरों में उड़ रही धूल, सूख रही बेडन शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद पहले पोषक नहर में पानी आया और अब सभी रजबहों और नहरों में पानी छोड़ा गया है। सिद्धौर निवासी किसान चंद्रकेश सिंह, सुधीर सिंह, राम नरेश आदि किसानों ने नहरों में पानी आने पर खुशी जताई है।