फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water pump got fixed after a week's effort

Lucknow News: हफ्तेभर की मशक्कत के बाद सही हुआ वाटर पंप

Thu, 30 Mar 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Water pump got fixed after a week's effort
रायबरेली। छह महीने से पानी के संकट से जूझ रहे यात्रियों और रेलकर्मियों को थोड़ी राहत मिल गई है। करीब एक हफ्ते की मशक्कत के बाद वाशिंग लाइन के निकट लगा वाटर पंप दुरुस्त हो गया है। इससे रेलवे स्टेशन पर अब नियमित जलापूर्ति होने लगी है। पावर हाउस के निकट लगे एक अन्य पंप के ठीक होने के बाद रेलवे कॉलोनी को भी नियमित जलापूर्ति मिलने लगेगी।रेलवे स्टेशन परिसर, रेलवे कॉलोनी और वाशिंग लाइन की जलापूर्ति के लिए पांच पंप लगे हुए हैं, जिनमें दो पंप पूरी तरह बंद हैं। बाकी तीन पंप में से दो पंप अक्तूबर से खराब हैं, जिन्हें दुरुस्त कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। इस वजह से सिर्फ रेलवे कॉलोनी के वाटर पंप से ही रेलवे स्टेशन, वाशिंग लाइन और कॉलोनी को छह-छह घंटे के लिए पानी मिलता था।
विज्ञापन

खराब पड़े दो पंप को सही करने की रूपरेखा बनी, जिसमें से वाशिंग लाइन के निकट लगे पंप को सही करने के लिए 20 मार्च को लखीमपुर से आई टीम ने काम शुरू किया था। इस पंप की मोटर टूटकर नीचे गिर गई थी, जिससे इसे ठीक करने में समय लगा। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि वाशिंग लाइन के निकट लगा पंप सही हो गया है, जिससे रेलवे स्टेशन पर जलापूर्ति पूरी तरह बहाल हो गई है।
विज्ञापन


रेलवे कॉलोनी की समस्या दूर होने में लगेगा समय
रेलवे स्टेशन से रोजाना 30 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। एक पंप सही होने से इन ट्रेनों से सफर करने वाले करीब 25 हजार यात्रियों को राहत मिल गई है। रेलवे कॉलोनी की समस्या दूर होने में अभी समय लग सकता है। कॉलोनियों में 300 आवास हैं, जहां रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवार को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पावर हाउस के निकट लगे पंप में बालू आने के कारण पाइप जाम हो गई हैं। इसे ठीक करने में भी हफ्तेभर का समय लगेगा। इस पंप के सही होने से कॉलोनी को नियमित जलापूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा काम
वाशिंग लाइन के निकट लगा पंप ठीक करने वाली टीम ही पावर हाउस के निकट लगे पंप को सही करेगी। इसके लिए कंप्रेशर चाहिए। टीम के पास कंप्रेशर नहीं है। कंप्रेशर के साथ तकनीकी कर्मचारी दो-तीन दिन में यहां आ जाएंगे।
अरुण कुमार, वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed