फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water plant operator was quenching thirst with stolen electricity

Lucknow News: चोरी की बिजली से प्यास बुझा रहा था वाटर प्लांट संचालक

Sun, 29 Mar 2026 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Water plant operator was quenching thirst with stolen electricity
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। चिनहट इलाके में शनिवार शाम विजिलेंस और बिजली विभाग की टीम ने वाटर प्लांट पर बड़ी बिजली चोरी पकड़ी। संचालक स्मार्ट मीटर को बाईपास कर सीधे करंट ट्रांसफार्मर के तार को काटकर बिजली का इस्तेमाल कर रहा था। विभाग के अनुसार, इस चोरी पर करीब 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने का अनुमान है।
विज्ञापन

गोमतीनगर के जोनल मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि आनंदी वाटर पार्क के पीछे घुरु का पुरवा में अजय ब्रेवरेजेज नाम से 49 किलोवाट का कनेक्शन लिया गया था। यह प्लांट अजय सिंह का है, जिसे कार्तिक कुमार ने किराये पर ले रखा है। अधिशासी अभियंता पवन वर्मा और एपी सिंह की टीम ने जांच में पाया कि स्मार्ट मीटर से पहले तार को काटकर कनेक्शन बाईपास कर दिया गया, जिससे मीटर बंद पड़ा था। इस खेल में स्मार्ट मीटर कंपनी के निजी कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बताया कि बिजली काट दी गई है और आरोपियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि, स्मार्ट मीटर बंद होने से विद्युत लोड की खपत का अनुमान नहीं हो सका। कनेक्शन मालिक को नोटिस जारी किया गया है। विभागीय अधिकारियों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि एमआरआई आधारित बिलिंग होने के बावजूद इतनी बड़ी चोरी कैसे नहीं पकड़ी गई? विभाग इस लापरवाही की भी आंतरिक जांच कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed