{"_id":"b25d524c56a763c63e1e083ae18daf73","slug":"water-meter-in-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी सदन में होगा पानी के मीटर पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी सदन में होगा पानी के मीटर पर फैसला
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Jan 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों में पानी का मीटर लगाने का फैसला मिनी सदन यानी नगर निगम सदनों में किया जाएगा।
विज्ञापन
मेयर काउंसिल ने साफ कह दिया है कि शहरी लोगों को सुविधाएं देने का निर्णय नगर निगम कार्यकारिणी और सदन करता है, तो किसी भी तरह का बोझ डालने के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार उसी का है।
मेयर काउंसिल ने यह भी कहा है कि सरकार को आय के संसाधन बढ़ाने के लिए दूसरे विकल्पों पर विचार करना चाहिए।
प्रदेश के सात शहरों आगरा, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी व मथुरा में जवाहर लाल नेहरू अरबन नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) योजना के तहत कई काम चल रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की शर्तों के मुताबिक जिस शहर में जेएनएनयूआरएम योजना का काम चल रहा है, वहां घरों में पानी का मीटर लगाया जाना है।
इसे देखते हुए राज्य सरकार ने जल निगम के प्रबंध निदेशक को इन शहरों में पानी का मीटर लगाने का आदेश जारी कर दिया है।
मीटर लगाए जाने के बाद नए टैरिफ के अनुसार वाटर टैक्स वसूला जाएगा। इससे डेढ़ से दो गुना तक वाटर टैक्स बढ़ जाएगा।
उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल वाटर टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में है। काउंसिल के अध्यक्ष व लखनऊ के मेयर डॉ. दिनेश शर्मा कहते हैं कि निकायों में आय के संसाधन बढ़ाने के लिए दूसरे विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
वाटर टैक्स बढ़ाकर जनता पर बोझ नहीं डालना चाहिए। हालांकि, वे यह भी कहते हैं कि चाहे मीटर लगाना हो या फिर वाटर टैक्स बढ़ाना, इन पर निर्णय का अधिकार नगर निगम कार्यकारिणी और सदन को है।
सदन में जो भी निर्णय होगा, उसके अनुसार ही काम की अनुमति दी जाएगी। वहीं, प्रमुख सचिव नगर विकास सीबी पालीवाल कहते हैं कि पहले चरण में घरों में वाटर मीटर लगाने का निर्णय किया गया है।
वाटर मीटर लगाने के बाद टैक्स बढ़ाने पर निर्णय होगा। रही बात वाटर मीटर लगाए जाने की, तो इससे किसी के ऊपर कोई बोझ पड़ने वाला नहीं है।