Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water level in Kathauta Lake down to seven feet; supply to be curtailed starting today

Lucknow News: कठौता झील में सात फीट बचा पानी, आपूर्ति में आज से कटौती

Thu, 12 Nov 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Water level in Kathauta Lake down to seven feet; supply to be curtailed starting today
कठौता झील में बचा पानी। 
लखनऊ। इंदिरा नगर और गोमती नगर की करीब पांच लाख आबादी को पानी देने वाली कठौता झील का जलस्तर कम हो गया है। झील में अब केवल सात फीट पानी बचा है जिसमें से चार फीट बालू है। शारदा सहायक नहर एक महीने से बंद होने के कारण यह स्थिति बनी है।बृहस्पतिवार से सुबह और शाम आपूर्ति में दो-दो घंटे की कटौती की जाएगी। शनिवार सुबह तक झील में पानी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जलकल विभाग जोन चार के अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि सिंचाई विभाग ने मरम्मत के लिए शारदा सहायक नहर को 8-10 अक्तूबर से 8 नवंबर तक बंद किया था। नहर से कठौता झील को पानी मिलता है। नहर बंद रहने पर झील के पानी से अधिकतम एक महीने तक ही आपूर्ति हो सकती है। एक महीना पूरा होने पर झील में पानी कम हो गया है। इसलिए बृहस्पतिवार से सुबह और शाम दो-दो घंटे की कटौती होगी। यह कटौती इंदिरा नगर और गोमती नगर की टंकियों व भूमिगत जलाशयों को भरने वाले पानी में होगी। इस कमी को पूरा करने के लिए नलकूप चलाए जाएंगे। गोमती नगर और इंदिरा नगर में करीब 33 टंकियां और 10 भूमिगत जलाशय हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लखीमपुर से दो दिन पहले पानी छोड़ दिया गया है। यह शनिवार सुबह तक झील में आ जाएगा। इसके बाद आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

कठौता झील में बचा पानी। 

कठौता झील में बचा पानी। 

कठौता झील में बचा पानी। 

कठौता झील में बचा पानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed