लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार सि्थत टंकी वाला पार्क में शनिवार को सद्गुरु शरण चंद्र की जयंती पर सद्गुरु शरण चंद्र स्मृति साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से गोष्ठी की गई। जल संरक्षण का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन है, इसे बचाना सबकी जिम्मेदारी है। साथ ही, इसके दुरुपयोग से भी बचना चाहिए। संस्था के सचिव चंद्र शेखर ने सद्गुरु शरण चंद्र के जीवन पर चर्चा की। मुख्यवक्ता संस्था के अध्यक्ष दिलीप कुमार, उपेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. अनिल गायकवाड, डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव व शंकेश्वर त्रिपाठी ने जल संचयन व जल संरक्षण पर चर्चा की l बताया कि क्षेत्र के ही दिलीप त्रिगुनायत व नरेश कुमार ढल ने वर्षा जल संचयन का सिस्टम निजी संसाधनों से अपने घर के बाहर तैयार कराया है। हर किसी को ऐसे कार्य करने चाहिए। डॉ. योगेश पांडेय, कौशल कुमार, वीरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, डॉ. संगीता सैनी, आशा त्रिपाठी, विनीता सैनी, शकुंतला श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

जानकीपुरम विस्तार सि्थत टंकी वाला पार्क में शनिवार को सद्गुरु शरण चंद्र की जयंती पर सद्गुरु शरण