फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water filled from road to houses, people in trouble

Lucknow News: सड़क से लेकर घरों तक भरा पानी, आफत में लोग

Thu, 13 Jul 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 13 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Water filled from road to houses, people in trouble
रायबरेली। जिले में मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी। खासकर शहर में सड़कों और घरों तक पानी भर गया। ऐसे में नागरिकों को घरों से बाहर निकलने में कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं। यही नहीं पालिका ने शहर क्षेत्र के आठ मोहल्लों को लो लाइन एरिया (स्थायी जलभराव वाले स्थान) के रूप में चिन्हित किया है। यह ऐसे मोहल्ले हैं, जहां की 40 हजार से ज्यादा आबादी जलभराव से सबसे ज्यादा परेशान है। कहने के लिए नगर पालिका के अधिकारी पानी निकासी का दावा कर रहे हैं, लेकिन यह दावे खोखले साबित हो रहे हैं। हर तरफ जलभराव है और शहरवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

जुलाई में हर दिन बारिश हो रही है। रात में मौसम का मिजाज बदला और काले बादल छाए। बिजली कड़की। कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा जलभराव शहर क्षेत्र के 34 वार्डों में देखने को मिला। पानी सड़कों के साथ ही लोगों के घरों के बाहर तक भरा रहा। इससे लोग बेहाल रहे। सोनिया नगर, घसियारी मंडी, फातिमा कॉलोनी, छजलापुर, लखपति नगर, देवानंदपुर, तुलसी नगर समेत आठ मोहल्लों सबसे ज्यादा जलभराव रहा। ऐसे में पालिका ने इन मोहल्लों को लो लाइन एरिया के रूप में चिन्हित किया। टुल्लू पंप से पानी निकासी की व्यवस्था कराने का प्रयास किया, लेकिन इससे नागरिकों की समस्या जस की तस बनी रही।
विज्ञापन

महानंदपुर वार्ड नंबर 11 में निकासी के इंतजाम न होने के कारण नागरिकों के घरों तक पानी पहुंच गया। मारुत त्रिपाठी, गुड्डू यादव, संदीप दीक्षित, मोनी सिंह ने बताया कि पानी घरों तक भर गया। इससे घर से बाहर निकलना मुश्किल रहा। पालिका की ओर से पानी निकासी के इंतजाम नहीं किए गए। बारिश कितनी तेज थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर के सिविल लाइंस, बरगद चौराहा समेत अन्य स्थानों पर लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग की पटरियां धस गई। इससे लोगों को आने जाने में कठिनाइयां झेलनी पड़ी। इसके अलावा जगतपुर, राही, ऊंचाहार, बछरावां समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्रों में भी बारिश होने से लोगों को जलभराव की समस्या से दो चार होना पड़ा। नगर पालिका के ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि टुल्लू पंप के जरिए पानी निकासी कराई जा रही है। जलभराव से शहरवासियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली। जगतपुर-प्रयागराज हाईवे पर जगतपुर चौराहा से रायबरेली रोड पर मात्र 100 मीटर की दूरी पर शिव मंदिर के सामने अत्यधिक जलभराव हो गया। पानी भरने से जानलेवा कई गड्ढे हो गए हैं, जिसमें साइकिल व सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। हाईवे से निकलने वाले लोग सड़क पर भरे पानी से ही गुजरते हैं, लेकिन किसी की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। खास बात यह कि चड़रई के बाद टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर ही हाईवे का यह हाल है। टोल से लेकर रायबरेली तक सड़क कई जगह खराब भी हो चुकी है। क्षेत्रीय दिनेश कुमार, संतराम यादव, बृजेश तिवारी ने डीएम से समस्या से राहत दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed