फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   water crises in indira nagar

इंदिरानगर के घरों में दो दिन से न खाना बना, न बच्चे गए स्कूल

Tue, 14 Nov 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Nov 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
water crises in indira nagar
इंदिरानगर इलाके में टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : amar ujala
इंदिरानगर ए ब्लॉक में विकास भवन के पास रहने वाले अंशुमा के बच्चे दो दिन से स्कूल नहीं गए हैं। छत पर पानी की दो टंकिया रखी हैं, मगर सूखी पड़ी हैं। पीने के पानी का जुगाड़ करने के लिए मारामारी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पूजा ने तो पानी की सप्लाई ठप होने से दो दिन से घर पर खाना ही नहीं बनाया। बाहर होटल पर परिवार खाना खा रहा है। नहाने तक के लिए घर में पानी नहीं है। रिश्तेदारी में जाकर दैनिक कार्य कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से ऐसे ही हालात इंदिरानगर में हर घर में हैं।
विज्ञापन


इंदिरानगर में पानी की किल्लत तो करीब एक सप्ताह से चल रही थी, लेकिन दो दिनों से हालात बिगड़ गए हैं। जलकल विभाग ने मंगलवार को संकट कम करने को टैंकरों से पानी की सप्लाई की, लेकिन यह कोटे के राशन की तरह बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी का टैंकर पहले उन्हीं लोगों के यहा पहुंचा जो वीआईपी थे। ऐसे लोगों को परेशानी न हो इसके लिए जलकल के टैंकर चालक नाम पता की सूची भी साथ लेकर चल रहे थे, जो उनको अधिकारियों ने बनाकर दी थी।

आज भी झेलना होगा संकट

water crises in indira nagar
टैंकर का इंतजार करतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala
इंदिरा नगर को पानी की आपूर्ति तीसरे जलकल से की जाती है। तीसरे जलकल को यह पानी कठौता झील और कठौता को शारदा सहायक नहर से यह पानी मिलता है। 15 अक्तूबर से नहर से पानी मिलना बंद हो जाने के कारण इस समय कठौता झील में पीने लायक पानी नहीं बचा है।

रविवार से इंदिरा नगर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है। इससे यहां हड़कंप मचा है। सिंचाई विभाग ने अब नहर शुरू की है, लेकिन कठौता झील तक पानी मंगलवार की देर रात तक ही पहुंच पाएगा। ऐसे में मंगलवार को भी इंदिरा नगर के लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ेगा।

टैंकर के लिए मारामारी

water crises in indira nagar
टैंकर से पानी लेने के लिए जुटे लोग। - फोटो : amar ujala
पानी किल्लत से जूझ रहे इंदिरानगर में सोमवार को टैंकर लगाए तो इनसे पानी लेने के लिए लोगों में मारामारी मच गई। ए ब्लॉक इंदिरा के जितेश ने बताया रविवार को टैंकर आया तो उनके इलाके तक पहुंचा ही नहीं। लोगों ने बीच में ही रोक लिया, इसलिए सोमवार को वह पहले से ही डट गए थे। टैंकर दिखते ही कॉलोनी वालों के साथ मिलकर उसे अपने इलाके में ले गए, तब जाकर पानी मिल पाया।

यहां लगाए गए टैंकर

water crises in indira nagar
इंदिरानगर के बी ब्लॉक में टैंकर से पानी भरतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala
जलकल के अधिशासी अभियंता जेके त्रिपाठी ने बताया कि पानी की समस्या को देखते हुए 16 टैंकर लगाए गए और मोबाइल टैंकरों से भी लगातार फिलिंग का काम किया गया। जिन इलाकों में टैंकर लगवाए गए, उनमें इंदिरा नगर का ए, बी, सी व डी ब्लॉक, सेक्टर 16,17, 21 व शक्ति नगर प्रमुख हैं।

बुधवार से दूर होगी समस्या

water crises in indira nagar
इंदिरानगर के ए ब्लॉक में टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : amar ujala
पानी की किल्लत से परेशान इंदिरा नगर के निवासी जलकल के इंजीनियर्स को फोन करते रहे, लेकिन उनके फोन ही नहीं उठे। बी ब्लॉक निवासी अमरजीत ने बताया कि उन्होंने अधिशासी अभियंता व अवर अभियंता को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने उठाया नहीं। टंकी पर गए तो बताया गया कठौता झील में पानी नहीं है। अब शाम तक पानी आएगा, लेकिन शाम को भी पानी नहीं आया।

इस संबंध में एसके वर्मा, महाप्रबंधक जलकल का कहना है कि सिंचाई विभाग ने नहर से पानी छोड़ दिया है। मंगलवार को पानी झील को मिलने लगेगा। संकट को देखते हुए इंदिरा नगर में टैंकरों की संख्या भी बढ़ाई गई है और मुख्यालय का स्टाफ भी लगाया है। बुधवार से पूरी तरह संकट समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed