फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waste disposal plant could not be completed after five years

Lucknow News: पांच साल बीते पर पूरा न हो सका कूड़ा निस्तारण प्लांट

Sun, 30 Apr 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 30 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Waste disposal plant could not be completed after five years
रायबरेली। नगर पंचायत ऊंचाहार को गंदगी से मुक्त करने के लिए पिछले चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए गए। कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाकर नगर की साफ -सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने का भी वादा था, लेकिन अब तक प्लांट का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। इस वजह से मोहल्लों और सड़कों के किनारे कूड़ा डंप किया जा रहा है। इस वजह से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

नगर के दस वार्डों में लगभग 25 हजार की आबादी निवास करती है। इस निकाय चुनाव में लगभग 11 हजार 335 मतदाता अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इस दौरान नगर की साफ-सफाई का मुद्दा गरम हो गया है, क्योंकि पिछले चुनाव में नगर को गंदगी मुक्त करने का वादा किया गया था। वह पूरा नहीं हुआ। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। लगभग 28 लाख की कीमत से बनने वाला कूड़ा निस्तारण केंद्र भी अधूरा बना हैं। मशीनें अभी नहीं आईं। इससे नगर का कूड़ा खुले में फेंका जा रहा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। नालियां भी बजबजा रही हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। लोग इस बार साफ -सफाई के साथ ही चुनावी मुद्दा पूरा न करने वाले को वोट न देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
जुमला बनकर रहकर साफ-सफाई का वादा
फोटो संख्या 24
नगर पंचायत में साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल है। जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर हैं। सफाई का वादा जुमला निकला। इस बार ऐसे प्रत्याशी का चयन करेंगे, जो उम्मीदों पर खरा उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed