{"_id":"5b2f4b9a4f1c1bb26e8b9a9b","slug":"wasim-rizvi-donate-ten-thousand-rupee-for-ram-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बने राम मंदिर, सेकुलर मुसलमान करेंगे दान: वसीम रिजवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में बने राम मंदिर, सेकुलर मुसलमान करेंगे दान: वसीम रिजवी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
दान का देते वसीम रिजवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में ही होना चाहिए। अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है। यहां मस्जिद की कोई जरूरत नहीं। वसीम रिजवी रविवार को अयोध्या पहुंचे थे। राम मंदिर निर्माण के लिए दस हजार रुपए दान देने के साथ उन्होंने महंत नृत्यगोपाल दास से आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी को हाल ही में राज्य सरकार द्वारा 'वाई प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। राम मंदिर मुद्दे पर बोलते रिजवी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण किसी भी तरीके से अयोध्या में होना चाहिए। मंदिर निर्माण के खिलाफ कोर्ट में खड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर है कोर्ट का फैसला जीतने के बजाए करोड़ों राम भक्तों का दिल जीता जाए।
विज्ञापन
वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम मंदिर और लखनऊ में भव्य मस्जिद बनाने का प्रस्ताव रखा। मंदिर निर्माण का विरोध कर रहे लोगों को सख्त लहजे में उन्होंने दाऊद की तरह पाकिस्तान जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
दस हजार रुपए दान करने के साथ उन्होंने कहा, मेरी ओर से यह छोटी सी भेंट मोहब्बत का बहुत बड़ा पैगाम है। मंदिर का निर्माण शुरू होते ही देश का सेकुलर मुसलमान बढ़-चढ़कर दान करेगा।