{"_id":"5c31ab61bdec2257036f859c","slug":"wasim-rizvi-criticizes-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पर वसीम रिजवी ने साधा निशाना, कहा- भगवान राम को धोखा देकर कोई पीएम नहीं बन सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी पर वसीम रिजवी ने साधा निशाना, कहा- भगवान राम को धोखा देकर कोई पीएम नहीं बन सकता
Sun, 06 Jan 2019 12:46 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
वसीम रिजवी व राहुल गांधी।
- फोटो : amar ujala
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के भगवान श्रीराम पर दिए गए बयान पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि भगवान श्रीराम को धोखा देकर कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता।
विज्ञापन
वसीम रिजवी ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। वे कुछ कट्टरपंथी मुसलमानों के वोट बैंक के लिए हिंदू होकर इस तरह के बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
रिजवी ने कहा कि हम मुसलमान एक छोटे से प्लेटफार्म से भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि मुसलमान चाहता है कि धर्म के नाम पर अब राजनीति न हो।
विज्ञापन