फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   waseem rizvi writes letter to rahul gandhi on ram temple issue.

राम मंदिर निर्माण को आगे आएं राहुल गांधी: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने की मांग

Mon, 19 Mar 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Mar 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
 waseem rizvi writes letter to rahul gandhi on ram temple issue.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अयोध्या मामले के निपटारे के लिए आगे आने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि राहुल राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आएं।

विज्ञापन


रिजवी ने रविवार को राहुल को लिखे पत्र में लिखा है कि चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मंदिरों में माथा टेकते दिखते हैं लेकिन चुनाव बाद मंदिर नहीं जाते, जबकि देश की आजादी से लेकर अब तक अयोध्या विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस की सरकार ने ही अयोध्या में विवादित स्थल का ताला खुलवाकर इस विवाद को हवा दी थी। इससे देश में कई दंगे हुए और कितने लोग मारे गए। इसके लिए कांग्रेस पूरी तरह जिम्मेदार है। मौजूदा दौर में राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, इसलिए इस गलती के लिए पार्टी की तरफ से सबसे पहले अवाम से माफी मांगकर रामभक्त व देशभक्त होने का परिचय दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही देशहित में अयोध्या में राम मंदिर व लखनऊ में मस्जिद-ए-अमन बनाए जाने के लिए कानून बनाए जाने का अनुरोध करें। लिखित आश्वासन दें कि अगर दोनों सदनों में ऐसा प्रस्ताव लाया जाता है तो वे उसका समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed