रिजवी ने AIMPLB को सौंपी मंदिर तोड़कर बनाई गई मस्जिदों की लिस्ट, कहा- इन्हें हिंदुओं को सौंपे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को सलाह दी है कि ऐसी सभी मस्जिदें हिंदू समाज को वापस कर दी जाएं जिन्हें मंदिर तोड़ कर मुगलों व सुल्तानों ने बनवाया था। इस बाबत शरीयत का हवाला देते हुए एक प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि ऐसी मस्जिदों में इबादत करना जायज नहीं है जो कब्जा कर बनाई गई हों। इसे लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने एक सूची जारी की है।
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड को बुधवार को पत्र लिखा है। इसके अनुसार, इतिहास गवाह है कि मुगल बादशाहों और उनसे पहले हिंदुस्तान आए सुल्तानों ने हिंदुस्तान को लूटा, यहां हुकूमत की और तमाम मंदिरों को तोड़ा, कुछ मंदिरों को तोड़ कर वहां मस्जिदें बनवा दी।
रिजवी ने पर्सनल लॉ बोर्ड से कहा है कि हम सभी अवगत हैं कि किसी भी गसबी (कब्जा) हुई जगह यानी इबादतगाह को जबरन तोड़ कर मस्जिद बनाना जायज नहीं है। ऐसी मस्जिदों में किसी भी तरह की इबादत जायज नहीं है।
उन्होंने दावा किया है कि इतिहास का अध्ययन करके उक्त मस्जिदों के संबंध में आपको अवगत कराया गया है। इसलिए बोर्ड का प्रस्ताव है कि हिन्दू समाज को ऐसी मस्जिदें सौंप देनी चाहिए जो मंदिर तोड़ कर बनवाई गई हैं। वक्फ बोर्ड ने अनुरोध किया है कि पर्सनल लॉ बोर्ड आम जलसे में सहमति बनाने के लिए यह प्रस्ताव पेश करे।
इन मंदिरों को तोड़कर बनवाई गई मस्जिदें
- श्रीराम मंदिर अयोध्या- 1528 में बाबर के सेनापति मीर बाकी ने श्रीराम मंदिर और यहां बने पुराने मंदिरों को तुड़वा कर एक मस्जिद का निर्माण कराया जिसका नाम बाद में बाबरी मस्जिद पड़ा।
- केशव देव मंदिर मथुरा- इस मंदिर को औरंगजेब ने 1670 में ध्वस्त किया था। बाद में यहां मस्जिद का निर्माण करा दिया गया।
- अटाला देव मंदिर जौनपुर- 1377 में फिरोजशाह तुगलक द्वारा हिन्दुओं के मंदिर अटाला देव को तुड़वा कर अटाला मस्जिद का निर्माण कराया गया।
- काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी- मुगल बादशाह औरंगजेब ने 1669 में यहां के काशी विश्वनाथ मंदिर को तुड़वा कर एक मस्जिद का निर्माण कराया जो ज्ञानवापी मस्जिद के नाम से जानी जाती है।
- रुद्र महालया मंदिर, जिला बटना, गुजरात- इसे अलाउद्दीन खिलजी ने 1410 में तुड़वाया और यहां एक मस्जिद का निर्माण कराया जो जामी मस्जिद के नाम से जानी जाती है।
- भद्रकाली मंदिर, अहमदाबाद- हिन्दू और जैन मंदिर को 1552 में अहमद शाह ने तुड़वा कर एक मस्जिद का निर्माण कराया जो जामा मस्जिद के नाम से जानी जाती है।
- अदीना मस्जिद पंडुवा, पश्चिम बंगाल- हिन्दू और बौद्ध मंदिरों को तुड़वा कर सिकंदरशाह ने इस मस्जिद को 1373 में बनवाया।
- विजया मंदिर विदिशा, मध्य प्रदेश- इस मंदिर को औरंगजेब ने 1658 में लूटा और ध्वस्त किया। बाद में एक मस्जिद के रूप में बदल दिया जिसे वीजा मंडल मस्जिद के नाम से जाना जाता है।
- मस्जिद कुवतुल इस्लाम, कुतुब मीनार, दिल्ली- कई जैन मंदिरों को तोड़ कर 1206-1210 के बीच कुतुबुद्दीन एबक ने इस मस्जिद को बनवाया।