फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   waseem rizvi launched trailor of film made on ayodhya issue.

वसीम रिजवी ने अयोध्या मुद्दे पर बनाई फिल्म, ट्रेलर को लेकर हंगामा

Mon, 19 Nov 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Nov 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
waseem rizvi launched trailor of film made on ayodhya issue.
फिल्म के ट्रेलर के लांच पर वसीम रिजवी। - फोटो : amar ujala

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का खुलकर समर्थन करते रहे शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने अयोध्या मुद्दे पर बनी अपनी फिल्म का ट्रेलर सोमवार को मीडिया की मौजूदगी में लॉन्च कर दिया। फिल्म के लेखक व प्रोड्यूसर खुद वसीम रिजवी ही हैं।

विज्ञापन


फिल्म की कई बातों पर आपित्त जताई गई है। फिल्म के किरदारों के नाम वर्तमान राजनीति के कुछ बड़े नेताओं से मिलते-जुलते हैं। कहा जा रहा है कि यह सियासी मकसद से बनाई गई है। जिसका ट्रेलर रिलीज होते ही हंगामा मच गया।
विज्ञापन


हालांकि, ट्रेलर लांच करते हुए रिजवी ने कहा कि हमने किसी धर्म विशेष को निशाना नहीं बनाया है और न ही किसी समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। इस फिल्म को दिसंबर में रिलीज किया जाएगा और एजेंसी की मदद से थियेटरों में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिल्म 30 अक्टूबर व 2 नवंबर को अयोध्या में हुए गोलीकांड पर आधारित है। जिसमें गोलीकांड की घटना के बाद देश में बने हालात को दिखाया गया है।  हर फिल्म की तरह इसमें भी एक नायक व एक खलनायक है।


कहानी बताते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म में एक किरदार सदानंद शास्त्री हैं जो कि राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। वहीं, फिल्म का खलनायक मौलाना जफर खान नाम का शख्स है जो कि विदेशी चंदे पर भारत में साजिश करता है जब लोग उसकी असलियत जान लेते हैं तो वो पाकिस्तान जाने को मजबूर जो जाता है। फिल्म में वसीम रिजवी ने भी किरदार निभाया है जो कि अयोध्या में रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का समर्थन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed