फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   warrant issued against gayatri's friend in gangrape case.

गैंगरेप में गायत्री प्रजापति के दो साथियों के खिलाफ वारंट जारी

Fri, 12 May 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 May 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
warrant issued against gayatri's friend in gangrape case.
गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala

चित्रकूट की महिला से गैंगरेप तथा नाबालिग पुत्री के साथ दुराचार के प्रयास के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथियों अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू तथा विकास वर्मा के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश उमाशंकर शर्मा ने विकास के जमानतदार व्यास वर्मा व प्रियंका निरंजन और अमरेंद्र के जमानतदार स्वतंत्र विजय व शशि सिंह को भी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि जमानतदारों ने 18 मई तक दोनों आरोपियों को कोर्ट में हाजिर नहीं किया तो उनके जमानतनामे जब्त कर लिए जाएंगे।

इसके पहले मामले के विवेचक राधेश्याम दास ने कोर्ट में आरोपियों अमरेंद्र सिंह व विकास वर्मा के खिलाफ कुर्की वारंट जारी करने की मांग वाली अर्जी देकर बताया कि इस मामले की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गौतमपल्ली थाने में दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश को शासन ने हाईकोर्ट में दी थी चुनौती

warrant issued against gayatri's friend in gangrape case.
गायत्री प्रजापति (फाइल फोटो)

विवेचना के दौरान ही जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति व उसके दो साथियों विकास वर्मा व अमरेंद्र सिंह को पॉक्सो एक्ट के तत्कालीन विशेष न्यायाधीश ओमप्रकाश मिश्रा ने जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया था। इस पर अमरेंद्र व विकास को जेल से रिहाई मिल गई थी।

इस आदेश को शासन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी जिस पर हाईकोर्ट ने 28 अप्रैल को इस जमानत आदेश पर रोक लगा दी थी।

अर्जी में विवेचक ने आरोपियों के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी करने की भी मांग की थी। कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी करने से इन्कार करते हुए कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed