{"_id":"5ed89e5f8ebc3e90591e57e5","slug":"warning-of-thunderstorms-issued-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश की चेतावनी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश की चेतावनी जारी
Thu, 04 Jun 2020 12:40 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:40 PM IST
सार
- अंधड़ की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास तक दर्ज हो सकती है
विज्ञापन
लखनऊ में मौसम का बदलाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश में कुछेक स्थानों पर तेज बारिश और गरज चमक के साथ तेज अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है। अंधड़ की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास तक दर्ज हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बुधवार को बताया देश के उत्तरी हिस्सों में सक्र्तिय पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के पास बने एक चक्र्तवाती के दबाव के चलते प्रदेश में अगले 48 घंटों तक मौसमी बदलाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रदेश में कुछेक स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज आंधी के अंधड़ और तेज बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में आए निसर्ग चक्र्तवात तूफान का फिलहाल इस मौसमी बदलाव पर कोई असर नहीं दिख रहा है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक शनिवार से मौसम धीरे.धीरे सामान्य होने लगेगा।
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में भी गुरुवार को बादलों के छाए रहने और आवाजाही जारी रहने के साथ कुछेक स्थानों पर गरज चमक के साथ धीमी तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन