फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wardens play an important role in disaster management: DK Thakur

आपदा प्रबंधन में वार्डनों की भूमिका अहम : डीके ठाकुर

Sun, 04 Jan 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Wardens play an important role in disaster management: DK Thakur
प्रमाणपत्र देते पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा डीके ठाकुर व चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र। स्रोत ः सं
लखनऊ। पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा डीके ठाकुर ने कहा कि आपदा प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों तथा जन-सुरक्षा में प्रशिक्षित वार्डनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। लिहाजा सभी स्वयंसेवकों को अनुशासन, सेवा-भाव एवं निरंतर प्रशिक्षण के माध्यम से समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। मौका था इंदिरागांधी प्रतिष्ठान स्थित मून हॉल में संचालित नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डन क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन का। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने बताया कि चार सत्रों में हुए इस प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र की अवधि सात दिन रही। कुल 360 वार्डनों को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन ऋतुराज रस्तोगी, सुनील शुक्ला, नफीस अहमद, डॉ. दिनेश माथुर, सुनील तिवारी, अरविंद मिश्रा, माजिद अली, रामगोपाल एश्वर्य, ज्योति खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed