फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   waqf board to be investigated by CBI in Uttar Pradesh.

यूपी में शिया-सुन्नी वक्फ बोर्डों की सीबीआई जांच की सिफारिश

Fri, 16 Jun 2017 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Jun 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
 waqf board to be investigated by CBI in Uttar Pradesh.
- फोटो : Getty

राज्य सरकार ने शिया-सुन्नी वक्फ बोर्डों में भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने दोनों बोर्डों को भंग कर उनके अध्यक्षों को हटाने की भी मुख्यमंत्री से सिफारिश की है। विभाग ने दोनों बोर्ड के अध्यक्षों पर वक्फ संपत्तियों में करोड़ों रुपये के घोटाले और अनियमितता का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में शिया एवं सुन्नी वक्फ बोर्ड में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले हुए।
विज्ञापन


लिहाजा सरकार ने शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड के घोटालों की सीबीआई जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को बर्खास्त करने के पर्याप्त आधार हैं। इन्हीं आधारों पर इनकी बर्खास्तगी के लिए मुख्यमंत्री से सिफारिश की है। दोनों बोर्ड के नामित सदस्यों को हटाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा का कहना है कि शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी और सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर फारूकी को सुनवाई का अंतिम मौका देते हुए नोटिस दिया जाएगा। अगर वाजिब जवाब नहीं आता तो दोनों को हटा दिया जाएगा। इसके बाद दोनों बोर्ड में प्रशासक तैनात कर दिया जाएगा।

बोर्ड भंग पर मंत्रियों के अलग-अलग बोल

 waqf board to be investigated by CBI in Uttar Pradesh.
मोहसिन रजा

मोहसिन रजा ने कहा-दोनों बोर्डों को भंग कर दिया गया है। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की भी सहमति मिल गई है। दोनों बोर्डों में प्रशासक बैठाए जाएंगे।

वहीं, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी बोले, दोनों बोर्डों के अध्यक्ष को हटाने की सिफारिश सीएम से की है। अभी बोर्ड भंग करने पर मुख्यमंत्री से सहमति नहीं मिली है।

वक्फ काउंसिल की जांच में गड़बड़ी उजागर
मोहसिन रजा ने बताया कि शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी और पूर्ववर्ती सपा सरकार में वक्फ मंत्री रहे आजम खान के कार्यों का भी वक्फ काउंसिल ऑफ इंडिया ने जांच की। इसमें भी कई अनियमितताएं पाई गईं। सेंट्रल वक्फ कमेटी ने भी यूपी से ढेरों शिकायतें मिलने के बाद सैयद एजाज अब्बास नकवी की अगुवाई में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में आजम खान को अखिलेश यादव सरकार में विवादित मंत्री करार दिया था। कमेटी ने आजम के कार्यालय के दुरुपयोग को भी माना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed