फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wakf board ceo recruitment process

वक्फ बोर्ड में अब जुगाड़ से नहीं बनेंगे सीईओ

Sat, 05 Oct 2013 01:15 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Sat, 05 Oct 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
wakf board ceo recruitment process

वक्फ बोर्ड के सीईओ अब जुगाड़ से नहीं बन सकेंगे। सरकार इनकी भर्ती विज्ञापन के जरिये करने जा रही है। शीघ्र ही इसका विज्ञापन जारी हो जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद चयन प्रक्रिया के जरिये शिया व सुन्नी दोनों ही वक्फ बोर्ड में सीईओ भर्ती किये जाएंगे।

प्रदेश सरकार पहली बार वक्फ बोर्ड के सीईओ के पद का विज्ञापन प्रकाशित करने जा रही है। विज्ञापन के जरिये ही आवेदन पत्र मांगे जाएंगे।

किसी भी विभाग के अफसर डेपुटेशन पर भी यहां आ सकते हैं। निश्चित चयन प्रक्रिया के जरिये ही शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड की कमान काबिल अफसरों को देने की तैयारी है। अभी तक मनमाने ढंग से इस पद पर नियुक्तियां की जाती थीं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में दो वक्फ बोर्ड हैं। इनमें शिया वक्फ बोर्ड व सुन्नी वक्फ बोर्ड शामिल हैं। सीईओ का पद काफी महत्वपूर्ण होता है।

वक्फ बोर्ड के निर्देशों का पालन करने के साथ ही ऑफिस के संचालन का पूरा जिम्मा इन्हीं पर होता है। ऐसे में राज्य सरकार इस पद पर अपने चहेते अफसरों को ही तैनात करती है। लेकिन पहली बार अखिलेश यादव की सरकार इस पद को बकायदा विज्ञापन के जरिये भरने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव अल्पसंख्यक कल्याण देवेश चतुर्वेदी कहते हैं कि अच्छे अफसर यदि सीईओ बनकर आएंगे तो वक्फ बोर्ड की स्थितियां सुधर जाएंगी।

विज्ञापन के बाद सरकार के पास भी काफी विकल्प आ जाएंगे। सरकार वक्फ संपत्तियों पर हो रहे कब्जों को लेकर काफी गंभीर है। इसे बचाने के लिए काबिल सीईओ की भी जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed