{"_id":"675747e65fe4862bfa078124","slug":"wake-up-responsible-clean-up-the-mess-shravasti-news-c-98-1-slko1011-123738-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जागे जिम्मेदार, साफ कराई गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जागे जिम्मेदार, साफ कराई गंदगी
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते फखरपुर कस्बा व उसके आसपास गंदगी का साम्राज्य हो गया था। इसके चलते स्थानीय निवासियों व राहगीरों की परेशानी हो रही थी। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला के सोमवार के अंक में कागजों में बह रही स्वच्छता की बयार, मौके पर गंदगी का अंबार शीर्षक के साथ प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। इसके बाद मंगलवार को गंदगी पर जेसीबी की कार्रवाई की गई।
बीडीओ अजय प्रताप सिंह के निर्देश पर मंगलवार की सुबह ही जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ सफाईकर्मी रामलीला मैदान जाने वाले रास्ते के पास पहुंचे। यहां रास्ते के किनारे लगे कूड़े के ढेर को जेसीब से ट्राॅलियों में भरा और कस्बे से बाहर खाली स्थान पर निस्तारण के लिए फेंकवाया। वहीं सफाईकर्मी डाकघर के पास भी पहुंचे। यहां बने कूड़ाघर व उसके बाहर लगे कूड़े के ढेर को हटा कर साफ-सफाई की और चूना डलवाया। इस पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और अमर उजाला को धन्यवाद कहा। बीडीओ अजय प्रताप सिंह ने बताया ग्राम पंचायतों में सफाई करवाई जा रही है। जहां कूड़े के ढेर लगे थे उन्हें जेसीबी से हटाया जा रहा है। नालियों की भी सफाई करवाई जा रही है। स्वच्छता को लेकर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की तैयारी है।