{"_id":"68eff8237551739e2a09766a","slug":"waiting-is-a-hurdle-in-the-way-of-returning-after-the-festival-lucknow-news-c-13-knp1050-1429373-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: त्योहार के बाद वापसी की राह में वेटिंग का रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: त्योहार के बाद वापसी की राह में वेटिंग का रोड़ा
विज्ञापन
ट्रेनों में उमड़ रही यात्रियों की भीड़।
लखनऊ। दीपावली का पर्व मनाने के बाद दिल्ली व मुंबई लौटना आसान नहीं होगा। ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। यात्री अब तत्काल कोटे से आसरा लगाए बैठे हैं। दिल्ली की ट्रेनों में वेटिंग 155 पार पहुंच गई है, वहीं मुंबई के लिए भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। विमानों का किराया आसमान पर है।
त्योहार पर घर आने वाले दीपावली व भैया दूज के बाद 24 अक्तूबर से महानगरों की ओर वापसी शुरू कर देंगे। फिलहाल वापसी की योजना संकट में है। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में 24, 25 व 26 अक्तूबर को क्रमश: 25, 53, 118 वेटिंग है। किराया 1701 रुपये पहुंच गया है। एग्जीक्यूटिव में वेटिंग 15, 26 व रिग्रेट है। किराया 2321 रुपये चल रहा है। वंदे भारत की चेयरकार में 25 व 26 को 57 व 138 वेटिंग है। शताब्दी में उपरोक्त तीन दिनों में 49, 92, 165, हमसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 62, 52, 122 वेटिंग है। एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 66, 124, 155 व लखनऊ मेल की स्लीपर में 86, 94, 146 एवं थर्ड एसी में 38, 79, 120 वेटिंग है। सिर्फ डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में 24 अक्तूबर को 629 सीटें खाली हैं। बादशाहनगर आनंदविहार अमृत भारत एक्सप्रेस की स्लीपर में 24 को 107 सीटें रिक्त हैं।
मुंबई की ट्रेनों में भी मारामारी
लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 78, 82, 68 व थर्ड एसी में 61, रिग्रेट, 42 वेटिंग है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर व थर्ड एसी में रिग्रेट है। बादशाहनगर फेस्टिवल स्पेशल की स्लीपर में 48, 52, 39 तथा मुंबई पूजा स्पेशल की स्लीपर में 41, 81, 39 वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में 86, 90, 70 व थर्ड एसी में 53, 69, 40 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
तत्काल के सहारे मुसाफिर
लखनऊ से दिल्ली व मुंबई जाने वाले यात्रियों को तत्काल कोटे का ही सहारा नजर आ रहा है। पुष्पक, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, लखनऊ पुणे, अवध, कुशीनगर, अयोध्या एक्सप्रेस, गोरखधाम, काशी विश्वनाथ आदि ट्रेनों से सफर के लिए 23 अक्तूबर से तत्काल कोटे की बुकिंग शुरू हो जाएगी, जिस पर सबकी नजर है।