{"_id":"e2360d1590b38d5f43d618277229e367","slug":"waiting-high-in-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली में घर जा रहे हैं, तो यह जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली में घर जा रहे हैं, तो यह जरूर पढ़ें
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Sun, 24 Aug 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केस वन-
विज्ञापन
गोमतीनगर विश्वासखंड निवासी अनुपमा प्रधान नई दिल्ली में एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। दीवाली पर लखनऊ आने के लिए वह दो दिन से वहां के आरक्षण केंद्र जा रही थीं।
बीते शुक्रवार को 21 अक्तूबर का ट्रेन का टिकट लेने पहुंचीं तो वह वेटिंग से खुला। वह दोबारा शनिवार को रात तीन बजे रेल आरक्षण केंद्र पहुंचीं और वहां लाइन लगाई।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे 22 अक्तूबर का रेल आरक्षण खुला लेकिन वह केवल तीन मिनट के भीतर लंबी वेटिंग के साथ रिग्रेट हो गया।
केस टू-
कृष्णानगर निवासी आशीष अग्रवाल भी नोएडा की एक बड़ी फर्म में चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। विमान से अक्सर लखनऊ आते हैं।
शनिवार सुबह वह 22 अक्तूबर को नई दिल्ली से लखनऊ आने के लिए सस्ते किराए वाले विमान के टिकट बुक कराने एक ट्रेवल एजेंट के पास पहुंचे।
उनको पता चला कि जिस विमान का किराया दिल्ली से लखनऊ तक आम दिनों में 2000 से 2100 रुपये के बीच होता है, वह 4400 रुपये से लेकर 7303 रुपये से अधिक तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
इस दीवाली दिल्ली से अपने घर लखनऊ आने के लिए शुक्रवार व शनिवार को दिल्ली में आरक्षण केंद्र पहुंचे लोगों को जबर्दस्त जद्दोजहद करनी पड़ी।
घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद इनकी उम्मीदों पर चंद मिनट में ही पानी फिर गया। सभी ट्रेनों की वेटिंग 22 अक्तूबर को आसमान छू रही है।
मुख्य ट्रेनों में रिग्रेट होने से वेटिंग के टिकट मिलना भी बंद हो गए हैं। वहीं विमान कंपनियों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए अपने इकॉनोमी क्लास का किराया दोगुना कर दिया है।
अभी यह किराया और बढ़ने के आसार हैं। दीवाली 23 अक्तूबर को है। दिल्ली में 22 अक्तूबर को लखनऊ आने वाले 13 हजार से अधिक यात्री वेटिंग में हैं।
करीब 11 हजार यात्रियों को रिग्रेट के कारण वेटिंग का टिकट ही नहीं मिल सका है। घर वापसी के लिए फंसे हुए 24 हजार यात्रियों की मुसीबत दूर करने के लिए रेलवे अब तक स्पेशल ट्रेन अनाउंस नहीं कर सका है।
जितनी अधिक वेटिंग शयनयान श्रेणी में है, उतनी ही एसी तृतीय की भी पहुंच गई है। एसी तृतीय की लखनऊ मेल की वेटिंग 318 पहुंचते ही रिग्रेट हो गई है।
पदमावत एक्सप्रेस में 257, नई दिल्ली-लखनऊ राजधानी में 354 वेटिंग के बाद टिकट मिलना बंद हो गए हैं। सप्तक्रांति एक्सप्रेस में 267 और श्रमजीवी एक्सप्रेस की एसी तृतीय की वेटिंग 176 तक हो गयी है।
वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेेस की एसी चेयरकार श्रेणी में 401 वेटिंग के साथ ही रिग्रेट हो गई।
अब गोमती एक्सप्रेस का आसरा
स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गोमती एक्सप्रेस की ही उम्मीद बची है। इसकी सीटिंग श्रेणी की बुकिंग अभी नहीं हुई है।
इस ट्रेन में करीब 900 सीटें सीटिंग श्रेणी की होती हैं। इनकी बुकिंग 30 दिन पहले शुरू होगी। जबकि रेलवे को कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने के साथ विशेष ट्रेन भी चलाना होगा।