{"_id":"62362ff3c8716b192576181d","slug":"waiting-goes-higher-in-trains-of-delhi-and-mumbai-lucknow-news-lko6222726196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, मुंबई की ट्रेनों में 200 तक पहुंची वेटिंग, वापसी हुई मुशि्कल्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली, मुंबई की ट्रेनों में 200 तक पहुंची वेटिंग, वापसी हुई मुशि्कल्
विज्ञापन
दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग बढ़ने से यात्रियों की मुसीबत। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
होली के बाद राजधानी से लोगों की वापसी शुरू हो गई है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई रवाना होंगे। हालांकि, दिल्ली, मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा दो सौ तक पहुंचने से अब तत्काल का ही सहारा है।
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में रविवार व सोमवार को 44 व 32 वेटिंग है। एग्जीक्यूटिव क्लास में 16 व 13 वेटिंग है।
चेयरकार का किराया 1700 तथा एग्जीक्यूटिव क्लास का ढाई हजार पहुंच गया है। ऐसे ही शताब्दी की चेयरकार में 136 व 73 एवं एग्जीक्यूटिव क्लास में 30 एवं 15 वेटिंग है।
चेयरकार का किराया 1390 रुपये पहुंच गया है, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का 2155 रुपये है। एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में रविवार व सोमवार को 100 एवं 68 वेटिंग है।
विज्ञापन
लखनऊ मेल की स्लीपर में वेटिंग 193 व 122 तथा थर्ड एसी में 98 व 43 पहुंच गई है। वैशाली एक्सप्रेस, पद्मावत, कैफियत, गोरखधाम, न्यू जलपाईगुड़ी नई दिल्ली एक्सप्रेस सहित रूट की अन्य गाड़ियों में भी लंबी वेटिंग चल रही है।
मुंबई की ट्रेन में 194 तक वेटिंग
लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में रविवार को वेटिंग का आंकड़ा तय सीमा से पार पहुंच जाने से रिग्रेट दिखा रहा है, जबकि सोमवार की वेटिंग 156 है। थर्ड एसी में 33 व 19 वेटिंग है। गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस की स्लीपर में वेटिंग 194 व 143 है। थर्ड एसी में 51 व 36 है। लखनऊ एलटीटी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में रविवार को 22 वेटिंग है। सीतापुर एलटीटी सुपरफास्ट की स्लीपर में रविवार को वेटिंग 95 है, सोमवार को रिग्रेट है। थर्ड एसी में वेटिंग 14 व 18 है। दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में रविवार को सफर के लिए लोगों ने शनिवार सुबह तत्काल में प्रयास किया, लेकिन खास राहत नहीं मिली।
14 हजार पहुंचा विमान का किराया
लखनऊ से मुंबई के लिए इंडिगो की रविवार दोपहर 12.30 बजे की फ्लाइट का किराया 14,602 रुपये पहुंच गया है। आम दिनों में यह पांच हजार के आसपास होता है। ऐसे ही इंडिगो की सुबह 6.30 बजे की फ्लाइट 11,714 रुपये में मिल रही है। वहीं, दिल्ली जाने वाली इंडिगो की सुबह 6.40 बजे की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 5153 रुपये पहुंच गया है। ऐसे ही एयर इंडिया की सुबह 8.55 बजे की फ्लाइट 7359 रुपये मेें मिल रही है। गोएयर की सुबह 7.30 बजे जाने वाली फ्लाइट का किराया 5888 रुपये है।
दिल्ली, गोरखपुर, प्रयागराज के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें
परिवहन निगम दिल्ली, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली, देहरादून के लिए रविवार को अतिरिक्त साधारण व एसी बसें चलाएगा। इनमें से अधिकतर बसें आलमबाग टर्मिनल से चलेंगी। अतिरिक्त एसी बसों में खाली सीटों का विवरण निगम की वेबसाइट पर है। यात्री ऑनलाइन या परिचालक से टिकट ले सकते हैं। आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग ने बताया कि रूटीन में उनकी एक बस दिल्ली के लिए रवाना होती थी, लेकिन रविवार को तीन वॉल्वो दिल्ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि साधारण सेवा की बसों का भी इंतजाम है। वहीं, प्रयागराज, गोरखपुर आदि रूट पर भी बसें मिलेंगी। चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि जनरथ बसों को बलिया सहित अन्य शहरों के लिए भेजा है। ये बसें सीधे लखनऊ होते हुए दिल्ली को चलेंगी। इसके अतिरिक्त चारबाग, कैसरबाग एवं अवध स्टेशन से सभी शहरों की साधारण एवं एसी बसें चलेंगी।
वाराणसी से जम्मू के लिए आज चलेगी होली स्पेशल
होली बाद लोगों की वापसी शुरू हो गई है। ऐसे में लंबी वेटिंग से जूझ रहे यात्रियों की सहूलियत के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन सिंगल ट्रिप में वाराणसी से जम्मू के लिए रविवार को होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि 04211 होली स्पेशल 20 मार्च को वाराणसी से शाम 6.05 बजे चलकर भदोही, जंघई, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली होते हुए सुबह 3.08 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर ट्रेन शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट होते हुए रात 9.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। इसमें एसी तृतीय श्रेणी के तीन, स्लीपर के 12, सामान्य श्रेणी के चार कोच रहेंगे।
ट्रेनों में बेडरोल वितरण 24 से से होगा
रेलवे ने बेडरोल पर लगे प्रतिबंध को हटाने का निर्णय लिया है, जिसे अमलीजामा पहनाने का खाका पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने तैयार कर लिया है। 24 मार्च से चरणबद्ध ढंग से ट्रेनों में बेडरोल का वितरण शुरू किया जाएगा। गोरखपुर हिसार गोरखधाम (12555/56), लखनऊ चंडीगढ़ (15011/12), लखनऊ पाटलीपुत्र (12529/30) और लखनऊ मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस (12533/34) में 24 मार्च से बेडरोल दिया जाएगा। ऐसे ही 28 मार्च से टनकपुर सिंगरौली त्रिवेणी (15073/74), टनकपुर शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस (15075/76) में बेडरोल उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि रामेश्वरम एक्सप्रेस (22536/35), बनारस नई दिल्ली एक्सप्रेस (12581/82) में भी बेडरोल मिलेगा। पहली अप्रैल से छपरा मथुरा एक्सप्रेस (22531/32), छपरा कचहरी गोमतीनगर (11513/14), छपरा दिल्ली एक्सप्रेस (15115/16), वाराणसी नई दिल्ली काशी विश्वनाथ (15127/28), मऊ आनंदविहार (15025/26), गोरखपुर आनंदविहार (15057/58), मऊ आनंदविहार टर्मिनस सुपरफास्ट (22539/40) में और 15 अप्रैल से गोरखपुर एलटीटी सुपरफास्ट (22537/38), गोरखपुर आनंदविहार (12571/72), गोरखपुर आनंदविहार एक्सप्रेस (12595/96) में बेडरोल मिलेगा।