फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waiting for trains is coming in the way of enjoying snowfall in the mountains.

Lucknow News: पर्वतों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने के आड़े आ रही ट्रेनों की वेटिंग

Mon, 05 Jan 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Waiting for trains is coming in the way of enjoying snowfall in the mountains.
ट्रेनों में भीड़।
लखनऊ। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी पर्यटकों को लुभा रही है, लेकिन ट्रेनों में भारी वेटिंग और विमानों के बढ़े किराये ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देहरादून, काठगोदाम, जम्मू और गुवाहाटी रूट की लगभग सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं।
विज्ञापन


लखनऊ से उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों में बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी देखने जाते हैं। उत्तराखंड में धनोल्टी, मुनस्यारी, जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग व सोनमर्ग और पूर्वोत्तर में सिक्किम, अरुणाचल, मेघालय, मिजोरम व त्रिपुरा प्रमुख गंतव्य हैं।
विज्ञापन


ट्रेनों में लंबी वेटिंग

लखनऊ-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस की स्लीपर में 5, 6 व 8 जनवरी को रिग्रेट है, थर्ड एसी भी फुल है। बनारस-देहरादून एक्सप्रेस की स्लीपर में 6 जनवरी को 36 व 7 को 38 वेटिंग है। लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस की स्लीपर में 5 जनवरी को 24, 7 को 44 व 8 को 54 वेटिंग है। बाघ एक्सप्रेस में स्लीपर व थर्ड एसी दोनों में रिग्रेट है। लखनऊ-जम्मू बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर में 5 को रिग्रेट, 6 को 88 व 7 को 81 वेटिंग है। अमरनाथ एक्सप्रेस में सीटें फुल हैं। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में अगले तीन दिन रिग्रेट चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर की राह भी मुश्किल

लखनऊ-गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 5, 6 व 7 जनवरी को 27, 17 व 18 वेटिंग है। गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस की स्लीपर में 5 को 102 व 12 को 95 वेटिंग है। अवध आसाम एक्सप्रेस की स्लीपर में 5 को रिग्रेट, 6 को 30 वेटिंग है, जबकि 7 को ट्रेन निरस्त है।

हवाई किराया चढ़ा

लखनऊ-देहरादून की सीधी उड़ान का किराया 4,087 रुपये है, कनेक्टिंग उड़ानें 12,225 रुपये तक पहुंच गई हैं। लखनऊ-श्रीनगर की कनेक्टिंग उड़ानें 8,429 से 16,689 रुपये, जम्मू के लिए 9,524 रुपये और गुवाहाटी की सीधी उड़ान 15,270 रुपये में मिल रही है। कनेक्टिंग उड़ानों में 12 घंटे से अधिक समय लग रहा है।


महंगी टैक्सी से दूरी

ट्रेन और विमान महंगे होने से पर्यटक टैक्सी का सहारा ले रहे हैं, लेकिन केवल देहरादून, ऋषिकेश और काठगोदाम तक। इनका किराया 10 से 15 हजार रुपये है। गुवाहाटी के लिए टैक्सी 28,848 से 1.10 लाख रुपये और जम्मू-कश्मीर के लिए 25 हजार रुपये से शुरू हो रही है, जिससे पर्यटक लंबी दूरी की टैक्सी से बच रहे हैं।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

ट्रेनों में भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed