फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waiting for filling seats in Tejas and Shatabdi, officers upset, Lucknow Mail, waiting in AC Express

तेजस व शताब्दी में सीटें भरने के लाले, अधिकारी परेशान, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस में वेटिंग

Sun, 14 Mar 2021 06:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 14 Mar 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Waiting for filling seats in Tejas and Shatabdi, officers upset, Lucknow Mail, waiting in AC Express
तेजस एक्सप्रेस
होली बाद लौटने वाले तेजस व शताब्दी में बुकिंग नहीं करवा रहे हैं। यात्रियों की इस बेरुखी की वजह से इन गाड़ियों में सीटें भरने के लाले पड़ रहे हैं। इसे लेकर रेलवे प्रशासन परेशान है। अधिकारी पशोपेश में हैं तथा मंथन कर रहे हैं। दरअसल, देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस गत वर्ष यात्री नहीं मिलने की वजह से बंद कर दी गई थी, जिसे दोबारा गत 14 फरवरी को शुरू किया गया है। आईआरसीटीसी प्रशासन ने एक ओर जहां टिकटों की दर को कुछ कम कर दिया, वहीं दूसरी तरफ ऑनबोर्ड सुविधाओं में भी इजाफा किया। लेकिन होली बाद जब लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों की स्थिति पर नजर दौड़ाई जा रही है तो तेजस एक्सप्रेस की सीटें भरने को लाले पड़ रहे हैं। कमोबेश यही हालत शताब्दी एक्सप्रेस की है। चेयरकार में सैकड़ों की संख्या में सीटें खाली हैं। लेकिन होली बाद लौटने वाले ट्रेन में टिकट ही बुक नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली दूसरी ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। इसमें लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली एसी स्पेशल की थर्ड एसी में 30 मार्च को पांच, 31 को 17 वेटिंग चल रही है। वहीं वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल की स्लीपर बोगी में 30 को 65, 31 मार्च को 50, पहली को 12, दूसरी व तीसरी अप्रैल को आरएसी चल रही है। वहीं इस ट्रेन की थर्ड एसी बोगी में भी वेटिंग व आरएसी चल रही है। जबकि कैफियत एक्सप्रेस की स्लीपर से लेकर एसी बोगियों तक में वेटिंग केहालात शुरू हो गए हैं। गोरखधाम स्पेशल, आनंदविहार फेस्टिवल स्पेशल, फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस में भी वेटिंग से यात्रियों के लिए मुश्किलें पैदा हो गई हैं।
विज्ञापन


डायनेमिक फेयर हटे तो बने बात
एक ओर अधिकारी पशोपेश में हैं, वहीं दूसरी ओर पैसेंजर इन गाड़ियों से डायनेमिक फेयर हटाने की मांग कर रहे हैं। यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि तेजस एक्सप्रेस अपने महंगे टिकट की वजह से सफल नहीं हो रही है। जबकि शताब्दी एक्सप्रेस में लगातार यात्री सुविधाओं को कम किया जा रहा है, जिसकी वजह से यात्री घट रहे हैं। दूसरी बात यह कि इन गाड़ियों पर लगने वाले डायनेमिक फेयर की वजह से किराया बेतहाशा बढ़ जाता है, इसलिए इसे हटाया जाए, ताकि किराया कम हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी चेयरकार सीटें हैं खाली
           तेजस एक्सप्रेस           शताब्दी एक्सप्रेस
30 मार्च        567                   489
31 मार्च        565                   618
1 अप्रैल        627                   771
2 अप्रैल        647                   790
3अप्रैल         641                   715
4 अप्रैल        577                   630
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed