फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voting in Rajya Sabha elections tomorrow: BJP for the eighth seat and SP for the third seat, seats 10, candid

राज्यसभा चुनाव में मतदान आज: भाजपा ने आठवीं तो सपा ने तीसरी सीट के लिए झोंकी ताकत, सीटें 10, प्रत्याशी 11

Tue, 27 Feb 2024 12:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 27 Feb 2024 12:07 AM IST
सार

Rajya Sabha elections: राज्यसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विधान भवन के तिलक हॉल में मतदान होगा। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Voting in Rajya Sabha elections tomorrow: BJP for the eighth seat and SP for the third seat, seats 10, candid
सपा तीसरी सीट जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए मतदान मंगलवार को होगा। भाजपा के आठ और सपा के तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होना है। भाजपा ने आठवीं और सपा ने तीसरी सीट जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विधान भवन के तिलक हॉल में मतदान होगा। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। मतदाता सचिवालय के गेट नंबर सात से प्रवेश करेंगे। विधान भवन के कक्ष नंबर 80 से मतदाता पर्ची प्राप्त कर मतदान के लिए तिलक हाल जाएंगे। तिलक हॉल में मतपत्र पर निर्वाचन आयोग के विशेष पेन से मतदान करेंगे, शाम 5 बजे से मतगणना होगी। भाजपा की ओर से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, नवीन जैन, तेजवीर सिंह, संजय सेठ, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद प्रत्याशी हैं। जबकि सपा ने जया बच्चन, रामजीलाल सुमन और आलोक रंजन को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पास एनडीए के घटक दलों के साथ समर्थित दलों के कुल 287 विधायकों का वोट है। जबकि पार्टी को वर्तमान स्थिति में आठ सीटें जीतने के लिए 296 मतों की आवश्यकता है। ऐसे में पार्टी को 9 अतिरिक्त मत चाहिए। वहीं सपा को तीन सीटें जीतने के लिए 111 मतों की आवश्यकता है। जबकि सपा के पास कांग्रेस के दो विधायकों सहित कुल 108 वोट ही हैं। ऐसे में सपा को तीसरी सीट जीतने के लिए तीन अतिरिक्त वोट चाहिए। सूत्रों के मुताबिक दोनों ही दलों ने एक दूसरे के खेमे में सेंधमारी ही हर संभव कोशिश की है। किसका प्रयास सफल रहता है यह मंगलवार रात मतगणना के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के पांच विधायक भाजपा के संपर्क में
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि पार्टी और सरकार के शीर्ष लोगों ने आठवीं सीट जीतने के लिए सपा के पांच विधायकों से संपर्क किया है। विधायकों को उनका राजनीतिक भविष्य सुरक्षित रखने के साथ हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया जा रहा है। मुश्किल की घड़ी में भाजपा का साथ देने वाले सपा विधायक को विधानसभा में डिप्टी स्पीकर का पद भी दिया जा सकता है। सपा सरकार में मंत्री रहे एक दल के मुखिया भी वोटों का गणित भाजपा के पक्ष में करने में जुटे हैं। भाजपा को सपा विधायक राकेश पांडेय का भी मत मिलने की उम्मीद है। वहीं बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का वोट भी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। मालूम रहे कि राज्यसभा चुनाव-2018 में भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले तत्कालीन सपा विधायक नितिन अग्रवाल को योगी सरकार ने विधानसभा में डिप्टी स्पीकर बनाया था। उसके बाद 2022 में उन्हें भाजपा से टिकट दिया गया। नितिन योगी सरकार में आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed