फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   voting in lucknow creates history

वोटिंग कर तोड़ दिया 43 साल पुराना रिकॉर्ड

Thu, 01 May 2014 04:29 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 May 2014 04:29 AM IST
विज्ञापन
voting in lucknow creates history

लखनऊ की जनता ने भीषण तपिश को धता बताते हुए मतदान का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिस पर निर्वाचन आयोग ने खुशी जताई है।

विज्ञापन


वोट देने के मामले में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 43 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। यहां पर 1971 के बाद पहली बार इतनी अधिक तादाद में मतदाताओं ने वोट दिए हैं।

लखनऊ की जनता ने भीषण तपिश की परवाह किए बगैर बुधवार को खूब मतदान किया। हालांकि 1962 में 58.49 फीसदी व 1967 में 57.88 फीसदी का रिकॉर्ड नहीं टूट सका।

मतदान करने के लिए मतादाताओं को जागरूक करने की चुनाव आयोग की मुहिम ने भी राजधानी लखनऊ में अपना रंग दिखाया।

1977 में भी हुआ भारी मतदान

voting in lucknow creates history

पिछले लोकसभा चुनाव से इस बार 19 फीसदी अधिक वोट नवाबों के इस शहर में पड़े हैं। 1977 में जब हेमवती नंदन बहुगुणा भारतीय लोकदल से चुनाव लड़े थे उस समय भी 54.21 प्रतिशत वोट पड़े थे।

लेकिन इसके बाद के सभी आठ चुनावों में से 1996 का चुनाव छोड़ दिया जाए तो राजधानी में मतदान प्रतिशत 50 फीसदी के आंकड़े को भी पार नहीं कर सका।

राजधानी की सीट पर सबसे कम मतदान 28.65 फीसदी वोट 1989 के चुनाव में पड़े थे। उस समय जनता दल से मान्धाता सिंह चुनाव जीते थे।

इसके बाद से 1991 से लेकर 2004 तक के पांच लोकसभा चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के टिकट से चुनाव लड़े। इन चुनावों में भी 32 प्रतिशत से लेकर 50 फीसदी के अंदर ही वोट पड़े थे। 2004 व 2009 के चुनाव में भी लखनऊ की जनता ने मात्र 35 प्रतिशत ही मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश सिंहा ने दी बधाई

voting in lucknow creates history

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अ‌धिकारी उमेश सिन्हा कहना है कि राजधानी की जनता बधाई की पात्र है। उसने लोकतंत्र के इस महापर्व की अहमियत समझते हुए अपना बेशकीमती वोट दिया। मतदाताओं ने गर्मी की परवाह किए बगैर इतनी अधिक तादाद में वोट डाला है। इसके लिए सभी का तहे दिल से शुक्रिया।

लखनऊ में कब कितने पड़े वोट
वर्ष-प्रतिशत
1951-42.02
1957-45.12
1962-58.49
1967-57.88

1971-47.11
1977-54.21
1980-38.15
1984-40.93
1989-28.65

1991-32.23
1996-50.78
1998-49.35

1999-48.57
2004-35.28
2009-35.33
2014-54.35

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed