{"_id":"5dacb7dc8ebc3e017d364dc8","slug":"voting-in-kant-todey-lucknow-news-lko488049510","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में 3.85 लाख मतदाता आज करेंगे 344 बूथों पर मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट में 3.85 लाख मतदाता आज करेंगे 344 बूथों पर मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कैंट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 385072 लाख मतदाता 21 अक्तूबर को वोट डालेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे चलेगा। शाम छह बजे तक मतदान बूथ के बाहर लाइन में लगेे मतदाता को भी वोट डालने पूरा मौका दिया जाएगा।
मतदान के लिए 68 केंद्रों में 344 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसमें 10 मॉडल बूथ और एक पिंक बूथ भी शामिल है। मतदान के दौरान संवेदनशील केंद्रों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए प्रशासन ने पूरे विधानसभा क्षेत्र को 5 जोन व 19 सेक्टर में बांट कर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कौशल राज शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 70 से अधिक माइक्रो ऑब्जर्वर भी हर मतदान केंद्रों पर नजर रखेंगे। इस दौरान हर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक-एक वीडियोग्राफर की टीम भी चलेगी जो मतदान केंद्रों पर छोटी-बड़ी गतिविधियों को रिकॉर्ड करेगी। डीएम ने बताया कि मतदान के दौरान पोलिंग बूथ के अंदर मीडियाकर्मियों के साथ किसी भी गैर मतदाता के प्रवेश पर रोक रहेगा। मीडियाकर्मी प्रशासन से जारी अनुमति पत्र के साथ सिर्फ मतदान केंद्र परिसर में ही जा सकेंगे।