प्रचार के बावजूद लगातार गिरता गया मतदान प्रतिशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सघन प्रचार के बाद प्रदेश में मतदान का प्रतिशत तो बढ़ा लेकिन पहले, दूसरे चरण के बाद गिरावट आती गई। देखें किस चरण में कितने प्रतिशत मतदान हुआ।
छह चरणों में हुए प्रदेश के चुनाव में लगातार मतदान प्रतिशत गिरता चला गया। पहले चरण में सबसे अधिक मतदान जबकि अंतिम चरण में सबसे कम मतदान हुआ।
पहले दो चरणों के चुनाव में ही 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। प्रदेश में सभी चरणों को मिलाकर कुल 58.29 फीसदी मतदान हुआ है। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले में यह 10 फीसदी ज्यादा है।
पहले चरण में रहा सर्वाधिक
पहले चरण की 10 लोकसभा सीटों के चुनाव में सबसे अधिक 64.38 फीसदी वोट पड़े थे।
दूसरे चरण की 11 सीटों के लिए 61.94 प्रतिशत व तीसरे चरण की 12 सीटों के लिए कुल 59.96 प्रतिशत वोट पड़ा। चौथे चरण की 14 सीटों के लिए 58.58 फीसदी वोटिंग हुई।
पांचवें चरण की 15 सीटों के लिए 54.52 व छठे चरण की 18 लोकसभा सीटों के लिए मात्र 54.21 फीसदी वोट पड़े हैं।
अंतिम चरण में ये रहा हाल
प्रदेश में अंतिम चरण की 18 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में कुल 54.24 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें महाराजगंज अव्वल रहा।
महाराजगंज में सर्वाधिक 59.54, डुमरियागंज में 53, गोरखपुर में 53.89, कुशीनगर में 55.20, देवरिया में 53.30, बांसगांव में 50.60, लालगंज में 56, आजमगढ़ में 55.40 फीसदी मतदान हुआ।
वहीं घोषी में 53.92, सलेमपुर में 51.80, बलिया में 53.94, जौनपुर में 52.80, मछलीशहर में 52.22, गाजीपुर में 54.60, चंदौली में 57.24 वाराणसी में 55.22, मिर्जापुर में 53.64 और रॉबर्ट्सगंज में 54 फीसदी मतदान हुआ।